img-fluid

हनी सिंह के कॉन्सर्ट में उड़ी नियमों की धज्जियां, अवैध लेजर लाइट के इस्तेमाल पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

March 31, 2026

मुंबई। मशहूर सिंगर-रैपर हनी सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मामला 28 मार्च को मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में हुए यो यो हनी सिंह के म्यूजिक कॉन्सर्ट से जुड़ा है। इस कॉन्सर्ट में भारी संख्या में फैंस हनी सिंह को सुनने और देखने पहुंचे थे। कॉन्सर्ट के कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। लेकिन अब ये कॉन्सर्ट विवादों और कानूनी पचड़े में फंसता दिख रहा है। सुरक्षा खामियों और नियमों के उल्लंघन के चलते कॉन्सर्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यही नहीं पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।

दरअसल, यो यो हनी सिंह के इस कॉन्सर्ट के दौरान अवैध लेजर लाइट इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। ऐसा करना सुरक्षा मानकों के खिलाफ है। क्योंकि यह कॉन्सर्ट एयरपोर्ट जोन के काफी करीब हुआ था। जहां इस तरह की हाई-इंटेंसिटी लेजर लाइट्स का उपयोग सख्त रूप से प्रतिबंधित होता है।


  • ऐसी लाइट्स उड़ानों की दिशा और पायलट के विजन को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है। लेकिन इन कड़े नियमों और पाबंदियों के बावजूद हनी सिंह के कॉन्सर्ट में इन लेजर लाइट्स का इस्तेमाल किया गया।

    अब नियमों का उल्लंघन सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस ने इवेंट से जुड़े आयोजक पइंद्रजीत सिंह और उनकी कंपनी तमन्नाज वर्ल्डवाइड एडवरटाइजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है कि सुरक्षा निर्देशों की अवहेलना कैसे और क्यों हुई।

    अवैध लेजर लाइट के इस्तेमाल का अलावा अत्यधिक भीड़ को लेकर भी कॉन्सर्ट विवाद में घिर गया है। जानकारी के मुताबिक, आयोजकों ने पहले पुलिस को जानकारी दी थी कि इस कार्यक्रम में करीब 12 हजार लोग शामिल होंगे, लेकिन कॉन्सर्ट में 18 से 20 हजार के बीच भीड़ पहुंच गई।

    उम्मीद से कहीं ज्यादा लोगों के आने से सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया और पुलिस को मौके पर स्थिति संभालने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। भीड़ अधिक होने के कारण एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर अव्यवस्था देखने को मिली, जिससे किसी भी हादसे की आशंका बढ़ गई थी। हालांकि, कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसको लेकर भी अब आयोजक निशाने पर हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनपर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    Share:

  • पश्चिम बंगाल : चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस

    Tue Mar 31 , 2026
    नई दिल्ली. भारतीय टेनिस (Indian Tennis) के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस (Leander Paes ) ने भाजपा (BJP) का दामन थाम लिया है। पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा चुनाव (assembly elections) से पहले उनका यह कदम राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बन गया है। पेस, जो भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में गिने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved