
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शुक्रवार को सागर एक निजी दौरे पर पहुंचे। रात वहां मीडिया से बातचीत करते हुए किसान कानून को लेकर कमलनाथ ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है और जो कानून किसानों को ही पसंद नहीं,उसे सरकार क्यों थोप रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसान आंदोलन के मामले में मोदी सरकार के रवैये की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की आर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। जो कानून किसानों के हित के नाम पर बना है अगर किसान ही उसे खारिज कर रहे हैं तो उसका औचित्य क्या है? उन्होंने कहा जो किसान दिल्ली बार्डर पर हैं उनमें मध्यप्रदेश के भी लाखों किसान धरने पर बैठे हैं। किसान आंदोलन उस असंतोष का प्रतिफल है जो देश की आर्थिक गतिविधियों के लकवाग्रस्त होने से बनी हैं। इसे जल्द समाप्त होना चाहिये।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved