विदेश

Russia-Ukraine War: रूस ने एक घंटे में 17 बार जपोरिझिया पर दागीं मिसाइलें, ऊर्जा ढांचे को बनाया निशाना

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को करीब-करीब एक साल हो रहे हैं। न ही यूक्रेन झुकने को तैयार है और न ही उसके ऊपर रूसी मिसाइलों के हमले रुक रहे हैं। इस बीच खबर है कि रूस ने यूक्रेन के जपोरिझिया शहर को निशाना बनाया है।

द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार सुबह रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन के मुख्य ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूसी मिसाइलों ने एक घंटे के अंदर 17 बार शहर पर हमला किया। खारकीव के मेयर इहोर तेरेखोव के अनुसार, रूसी सेना ने सुबह करीब 4:00 बजे हमले शुरू किए।

यूरोप का सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर हमला
बता दें, देनिप्रो नदी के किनारे बने जिस जपोरिझिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (ZNPP) पर रूस ने हमला किया, वह इकाइयों और उत्पादन की संख्या के हिसाब से यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। पिछले साल फरवरी में जब यूक्रेन और रूस के बीच जंग शुरू हुई थी तो जपारेझिया का एक बड़ा क्षेत्र रूसी सेना के कब्जे में चला गया था। तब से लेकर अब तक इस क्षेत्र में दोनों सेनाओं के बीच संघर्ष जारी है।


जेलेंस्की ने फ्रांस और ब्रिटेन से मांगी मदद
युद्ध के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की फ्रांस पहुंचे। फ्रांस की ओर से उन्हें भरपूर मदद का भरोसा भी मिला है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट किया, “यूक्रेन फ्रांस पर भरोसा कर सकता है।” मैक्रों ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ पेरिस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इससे पहले जेलेंस्क ब्रिटेन के दौरे पर थे। उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से बातचीत की सांसदों को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा था कि रूस उनके देश के खिलाफ युद्ध हार जाएगा।

उन्होंने रूसी हमले के पहले दिन’’ से ही यूक्रेन को समर्थन देने के लिए ब्रिटिश लोगों का आभार जताया। जेलेंस्की ने ब्रिटिश संसद में कहा, मैं हमारे बहादुर सैनिकों की ओर से आपके सामने खड़ा हूं जो अभी तोपों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने वेस्टमिंस्टर हॉल में कहा, हम जानते हैं कि आजादी की जीत होगी और रूस हार जाएगा।

Share:

Next Post

पाक अदालत ने हिंदू धार्मिक स्थल पंज तीरथ मामले में शीर्ष अधिकारी को तलब किया, जानें क्या है मामला

Sat Feb 11 , 2023
पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित एक फैमिली पार्क और ऐतिहासिक हिंदू धार्मिक स्थल पंज तीरथ (Panj Tirath) को कट्टरपंथियों ने खाली कराने और उस पर अतिक्रमण की कई बार कोशिश की। यह मामला कई साल से अदालत में चल रहा है। पाकिस्तान की एक अदालत ने शुक्रवार को पंज तीरथ से जुड़े भूमि […]