
डेस्क। झारखंड की राजधानी में 7 जुलाई 1981 को जन्में महेंद्र सिंह धोनी को सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत ने बर्थडे विश किया है। इसके लिए दोनों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर एमएस धोनी के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘आप अपने हेलीकॉप्टर शॉट्स की तरह हमेशा ऊंची उड़ान भरते रहें। जन्मदिन मुबारक हो, एमएस!’
वहीं ऋषभ पंत ने ट्वीट कर लिखा, देश भर में कई लोगों के लिए एक प्रेरणा। आपने भारतीय क्रिकेट के लिए जो कुछ भी किया है उसके लिए धन्यवाद। जन्मदिन मुबारक हो माही भाई! इसके बाद उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट की। यही नहीं, ऋषभ पंत ने एमएस धोनी के लिए बर्थडे केक भी काटा। ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved