
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि हमारी गौरवशाली धरोहर और संस्कृति की रक्षा के लिये गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन समय की आतताई सोच के सामने गुरु तेग बहादुर साहिब हिन्द की चादर बनकर खड़े हो गये थे। राज्यपाल पटेल गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी साहित्य अकादमी और संस्कृति विभाग द्वारा किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved