
उज्जैन। सद्भावना मंच गुदरी चौराहा द्वारा आचार्य चाणक्यजी की जयंती पर आचार्य अखिलेश शर्मा को सम्मानित किया। कार्यक्रम रामघाट स्थित सांध्य शिप्रा आरती स्थल राणोजी की छतरी पर किया गया। जानकारी देते हुए सस्था के सचिव योगेश साद ने बताया कि संस्था संरक्षक पं. राजेश त्रिवेदी, पार्षद श्रीमती माया त्रिवेदी, परशुराम ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष पं. गिरीश पाठक, भगवान शर्मा, परस्पर सहकारी बैंक के संचालक अजय शंकर जोशी, देवेंद्र पुरोहित, विनोद शर्मा के हाथों अखिलेश महाराज को सम्मान पत्र भेंट किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved