
संतनगर। विजय नगर लालघाटी की स्थिति श्री शिर्डी साईं धाम मंदिर में शनिवार को वार्षिक उत्सव धूम धाम से मनाया जाएगा। श्री शिर्डी साईं धाम मंदिर समिति के आनंद सबधाणी ने बताया कि को सुबह 6 बजे मंगल स्नान, सुबह 10 बजे सत्यनारायण कथा, दोपहर 12 बजे हवन आहुति होगी फिर दोपहर 3 बजे से विजय नगर के अलग अलग स्थान से होती हुई साईं बाबा की भव्य पालकी निकलेगी, जिसका जगह जगह भक्तजनों के द्वारा स्वागत भी किया जाएगा, जो शाम 7 बजे आरती और प्रसाद वितरण के साथ मंदिर परिसर में समाप्त होगी। समिति के पंडित दीपक भार्गव ने बताया कि इस वर्ष कोरोना के कारण बैठाकर भण्डारा करवा पाना संभव नहीं हो पायेगा, इसलिए सभी भक्तजनों को केवल दर्शन के बाद प्रसादी ही दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी मालती नामदेव, रमेश भम्भानी, महेश कुमार, पन्नालाल सिरोठिया, राजेश सक्सेना, श्याम विजयवर्गीय जी, दीपक नागर, कृष्ण कांत शर्मा, मनोहर, महेश सतवानी, दयाल, चंदन दलवानी रहेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved