
झोनलों से लेकर मुख्यालय में पदस्थ कई कर्मचारियों के मामले में मिली थी शिकायतें, वर्षों पहले हो चुके हैं रिटायर, फिर भी जारी हो रहा वेतन
इंदौर। नगर निगम (Nagar Nigam) के कई आला अधिकारी झोनलों से लेकर मुख्यालय में पदस्थ कर्मचारियों के वेतन खातों की पड़ताल करा रहे हैं। कुछ दिनों पहले शिकायतें मिली थीं कि बड़ी संख्या में कई ऐसे कर्मचारियों का वेतन अभी भी निगम द्वारा जारी किया जा रहा है, जो काफी समय पहले रिटायर हो चुके हैं।
नगर निगम के विभिन्न विभागों में साढ़े 8 हजार से ज्यादा नियमित और अनियमित कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें कई झोनलों से लेकर विभिन्न विभागों में हैं। कुछ दिनों पहले नगर निगम के आला अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि कुछ कर्मचारियों के नाम से अभी भी वेतन पत्रक जारी हो रहे हैं और उनके खातों में राशि जमा हो रही है, जबकि वे पहले से रिटायर हो चुके हैं। कुछ कर्मचारियों के मामले सप्रमाण बताए गए हैं, जिनमें उनके रिटायर होने के बाद भी उनके खाते में वेतन जाता रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में झोनलों पर विभिन्न विभागों में पदस्थ कर्मचारियों से लेकर मुख्यालय के कर्मचारियों के मामले में पड़ताल की जा रही है, ताकि सारी स्थिति सामने आ सके। खासकर ऐसे कर्मचारियों के वेतन खातों की जांच की जा रही है, जो पिछले दो से तीन वर्षों के दौरान रिटायर हो गए हैं। सभी झोनों के साथ-साथ लेखा विभाग से भी अधिकारी जानकारियां इक_ा कर रहे हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved