
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Bollywood Actor Salman Khan) टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Big Boss) को पिछले 11 साल से होस्ट कर रहे हैं. हर साल इन्हें ही शो को होस्ट करते देखा जाता है. दर्शकों के बीच सलमान खान (Salman Khan) की होस्टिंग काफी सुर्खियां बटोरती है. जल्द ही ‘बिग बॉस 15’ (Big Boss 15) का आगाज होने वाला है. हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ही इस शो को होस्ट करते नजर आएंगे. हर साल शो के शुरुआत में कई कयास लगाए जाते हैं, इसमें सलमान खान (Salman Khan) की फीस को लेकर भी चर्चा होती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved