मुंबई। दबंग अभिनेता सलमान खान और सिंगर अरिजीत सिंह (Salman Khan – Arijit Singh) के बीच एक अवॉर्ड फंक्शन (Award function) में विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर उस विवाद के कई वीडियोज वायरल हुए थे। ऐसी भी खबरें आई कि सलमान के साथ इस विवाद के बाद अरिजीत से कई गानों के प्रोजेक्ट वापस ले लिए गए थे। लेकिन अब खुद सलमान ने इस पूरे विवाद से चुप्पी तोड़ते हुए अरिजीत को अब अपना अच्छा दोस्त बताया है। हाल में बिग बॉस 19 के वीकेंड के वार में सलमान ने साफ किया कि वो और अरिजीत अब अच्छे दोस्त हैं और दोनों बैटल ऑफ गलवान में साथ काम भी कर रहे हैं।
सलमान ने अरिजीत सिंह को बताया दोस्त
बिग बॉस 19 के रविवार वाले वीकेंड के वार में सलमान खान के साथ स्टैंडअप कॉमेडियन रवि गुप्ता भी नजर आए थे। रवि ने अपने आते ही सलमान के साथ मजाक करते हुए कहा कि वो पहले उनसे नहीं मिल रहे थे क्योंकि उनकी शक्ल अरिजीत सिंह से मिलती है। ये सुनते ही सलमान हंस पड़े। उन्होंने कहा कि वो और अरिजीत अब अच्छे दोस्त हैं। जो विवाद हुआ था वो एक गलतफहमी थी जो मेरी तरफ से हुई थी। उसके बाद अरिजीत ने फिल्म टाइगर के लिए गाने गाए और अब बैटल ऑफ गलवान के लिए भी गाना दिया है। सलमान और अरिजीत के बीच का विवाद सुलझ चुका है।
बता दें, अवॉर्ड फंक्शन में अरिजीत ने सलमान और रितेश देशमुख की होस्टिंग पर कहा था वो सुला रहे थे। सलमान ने इसके जवाब में कहा था कि अप जब इस तरह के गाने बनाएंगे तो सोएंगे ही। दोनों के बीच हुई बात के बाद विवाद बढ़ गया था। हालांकि, अब दोनों अच्छे दोस्त हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved