img-fluid

काउबॉय हैट में दिखे सलमान खान, स्टाइलिश पेंडेंट ने भी बटोरी सुर्खियां; वीडियो हुआ वायरल

July 13, 2026

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अभिनेता को हाल ही में मुंबई के बांद्रा स्थित एक डबिंग स्टूडियो के बाहर देखा गया, जहां उनका अंदाज कैमरों में कैद हो गया। पैपराजी द्वारा साझा किए गए वीडियो में सलमान (Salman Khan) काउबॉय हैट पहने नजर आए, जबकि उनके गले में मौजूद खास पेंडेंट ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।


  • स्टाइलिश लुक पर फैंस फिदा

    वायरल वीडियो में सलमान खान कैजुअल आउटफिट के साथ काउबॉय हैट पहने दिखाई दे रहे हैं। उनके गले में एक आकर्षक पेंडेंट भी नजर आया, जिसमें तीन नग जड़े हुए थे। अभिनेता का यह नया अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    वीडियो पर फैंस लगातार हार्ट और फायर इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई प्रशंसकों ने सलमान के नए लुक की तारीफ करते हुए उन्हें हमेशा की तरह स्टाइल आइकन बताया।

    ‘मातृभूमि’ में निभाएंगे आर्मी ऑफिसर की भूमिका

    सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक देशभक्ति पर आधारित फिल्म होगी, जिसमें वह सेना के एक अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

    फिल्म में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह उनकी सह-कलाकार हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी अपूर्व लाखिया संभाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

    नए घर को लेकर भी चर्चा

    फिल्मों के अलावा सलमान खान अपने नए घर की वजह से भी खबरों में हैं। वह कई दशकों से मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रह रहे हैं, लेकिन अब परिवार के लिए नया घर बनवा रहे हैं।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका नया आवास बांद्रा के चिंबाई इलाके में तैयार किया जा रहा है, जो मौजूदा घर से ज्यादा दूर नहीं है। कहा जा रहा है कि नए घर के डिजाइन में परिवार की निजता और सुरक्षा दोनों का विशेष ध्यान रखा गया है।

    Share:

  • ऑस्ट्रेलिया का 'सेलिब्रिटी सील' बना लोगों की दिलचस्पी का केंद्र, एक टन वजनी नील की हरकतें हो रहीं वायरल

    Mon Jul 13 , 2026
    सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया राज्य में इन दिनों एक विशाल समुद्री जीव (Marine life) लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करीब 1,000 किलोग्राम (लगभग 2,200 पाउंड) वजनी दक्षिणी एलिफेंट सील ‘नील’ (Seal ‘Neel’) एक बार फिर समुद्र से निकलकर शहर पहुंचा है। उसकी अनोखी हरकतों के कारण वह स्थानीय लोगों के साथ-साथ सोशल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved