img-fluid

ईद पर नहीं दिखेंगे सलमान खान! धुरंधर 2 और टॉक्सिक के महाक्लैश से बचने के लिए टली ‘बैटल ऑफ गलवान’?

December 28, 2025

नई दिल्ली। सलमान खान(Salman Khan) के नाम हमेशा ईद(Eid) रही है। ईद पर रिलीज(released) हुई उनकी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। लेकिन इस ईद (Eid)सलमान नहीं आ रहे, धुरंधर 2 आ रही है। तो क्या धुरंधर 2(Dhurandhar 2) के साथ क्लैश से बचना चाहते थे(Battle of Galwan) बैटल ऑफ गलवान के मेकर्स?
बॉलीवुड के दबंग (Bollywood’s Dabangg)सलमान खान(Salman Khan) इंडस्ट्री के कुछेक सुपरस्टार्स में से एक हैं। किसी भी फिल्म को हिट करवाने के लिए सलमान खान(Salman Khan) नाम भर ही काफी था। एक समय में एक्टर ने एक साथ लगातार पांच ब्लॉकबस्टर(blockbusters) फिल्में दी थीं। ये वो समय था जब शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) andऔर आमिर खान(Aamir Khan) अपनी फिल्मों की कमाई के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। ऐसे में सलमान अपने फैंस को हर ईद (Eid)पर फिल्मों का सरप्राइज देने लगे। पिछले कई साल से सलमान अपने फैंस को ईद (Eid)पर फिल्म रिलीज (released) कर ईदी देते आए हैं।

सलमान का ईद पर धमाका

ईद(Eid) पर रिलीज हुई सलमान खान(Salman Khan) की फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की है। साल 2009 में ईद के मौके पर आई(Wanted) वांटेड, 2010 में ईद पर आई दबंग(Dabangg), 2011 में ईद पर आई बॉडीगार्ड(Bodyguard), 2012 में काई एक था टाइगर, 2014 में किक, 2015 में बजरंगी भाईजान(Bajrangi Bhaijaan), 2016 में सुल्तान(Sultan), 2019 में भारत। ईद(Eid) पर रिलीज हुई इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस(box office) पर धमाका कर दिया था। सलमान की ईद की वजह मेकर्स इस दिन अपनी फिल्म रिलीज करने से बचते आए हैं। कोई ईद पर कोई सलमान से टक्कर नहीं लेना चाहता। लेकिन अब सलमान ने ईद छोड़कर अपनी रिलीज डेट बदल दी है।


इस ईद पर टक्कर
साल 2026 की ईद खास होने वाली है। इस ईद पर साल की दो सबसे बड़ी फिल्मों के बीच पहले ही क्लैश हो रहा है। 19 मार्च 2026 ईद के मौके पर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 आ रही है। इसी दिन KGF के यश स्टारर टॉक्सिक रिलीज होगी। धुरंधर के धमाके के बाद ऑडियंस धुरंधर 2 का इंतजार कर रही है। तो क्या रणवीर की धुरंधर 2 के साथ क्लैश से बचने के लिए सलमान खान(Salman Khan) की फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है? सलमान के नाम ईद रही है, लेकिन इस ईद शायद मेकर्स को क्लैश का डर होगा।

क्लैश से बचने के लिए टाली गई रिलीज डेट?
पहले 19 मार्च 2026 को अजय देवगन भी अपनी धमाल 4 लाने वाले थे और संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल की फिल्म लव एंड वॉर आ रही थी। लेकिन मेकर्स ने क्लैश से बचने के लिए अपनी रिलीज डेट बदल दी।

Share:

  • नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं तीन कारें, दो में लगी आग

    Sun Dec 28 , 2025
    नोएडा: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जेवर से नोएडा की ओर जा रही तीन कारें (Car) आपस में टकरा गईं, जिसके बाद दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. लेकिन गाड़ियों में सवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved