img-fluid

फिल्म सिकंदर के बाद बदल गया सलमान खान का लुक

June 11, 2025

मुंबई। फिल्म सिकंदर (Sikandar) के बाद सलमान खान (Salman khan) अब एक नए अंदाज में नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखकर लग रहा है कि दबंग एक्टर ने अपनी बॉडी पर खूब मेहनत की है। ये तस्वीर उनके रेस 3 को-स्टार साजन ने शेयर की है। तस्वीर में एक्टर को ब्लैक टी-शर्ट में देखा जा सकता है। सलमान, सिकंदर की रिलीज के बाद से अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने अक्सर वर्कआउट करते हुए की तस्वीरें भी शेयर की हैं। ये दबंग खान का नया लुक है। ऐसा लग रहा है सलमान किसी फिल्म के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। वो अपनी इस जबरदस्त बॉडी से अपने फैंस को सरप्राइज करने वाले हैं।


सलमान खान का बदला हुआ अंदाज
सलमान खान के साथ तस्वीर उनके रेस 3 को-स्टार साजन ने शेयर की है। एक्टर के साथ कुछ सदस्य और नजर आ रहे हैं। ब्लैक टी-शर्ट में सलमान ने गले में चेन पहनी हुई है। हाथ में एक अंगूठी है। एक्टर का हेयरस्टाइल भी बदल गया है।

सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन
इस तस्वीर पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, भाईजान वापस शेप में आ रहे हैं, अगले यूजर ने लिखा, सलमान बहुत हॉट लग रहे हैं, एक अन्य यूजर ने लिखा, सलमान अपनी उम्र से 20 साल छोटे लग रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, ‘भाईजान वापसी कर रहे हैं।

सलमान की अगली फिल्म
सलमान खान को खबर है कि वो अब एक वॉर फिल्म में नजर आने वाले हैं। उसी फिल्म के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। बताया जा रहा है गलवान वैली पर एक देशभक्ति फिल्म बनाने जा रही है। ये एक असली आर्मी ऑफिसर कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू पर आधारित होगी। ये किरदार सलमान के लिए सबसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण होने वाला है। ऐसा किरदार एक्टर ने अभी तक अपने फिल्मी करियर में नहीं निभाया। फिल्म को अपूर्व लाखिया बना रहे हैं। सब ठीक रहा तो ये फिल्म अगले साल तक थिएटर में होगी।

Share:

  • कट्टर पाकिस्तानियों ने ना नमाज नहीं पढ़ने दी और ना कुर्बानी करने दी

    Wed Jun 11 , 2025
    इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान में अब मुसलमानों को भी प्रताड़ित किया जाने लगा है। अहमदिया समुदाय को ईद-उल-अजहा के मौके पर कम से कम सात शहरों में नमाज अदा करने और कुर्बानी (sacrifice) देने से रोक दिया गया। जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान (JAP) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समुदाय ने आरोप लगाया कि धार्मिक उग्रवादियों और स्थानीय प्रशासन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved