img-fluid

Samsung Unpacked 2026 की डेट कंफर्म, लॉन्च हो सकता है नया फोल्डेबल फोन

July 08, 2026

डेस्क: Samsung ने Galaxy Unpacked Event 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है. एक साल में 2 बार होने वाले इस सैमसंग इवेंट में कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन की नई जेनरेशन को लॉन्च कर सकती है, इस बार Galaxy Z Fold 8 Series और Galaxy Z Flip 8 को लॉन्च किया जा सकता है. सैमसंग ने यह भी संकेत दिया है कि अपकमिंग गैलेक्सी डिवाइस में इंटेलिजेंट क्षमताएं और नए डिजाइन देखने को मिलेंगे, जिससे पता चलता है कि कंपनी अपने डिवाइस पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है.


  • इस सैमसंग इवेंट का आयोजन 22 जुलाई 2026 को किया जाएगा और भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे इवेंट शुरू होगा. इवेंट लंदन में होगा, जहां कंपनी नए डिवाइस पेश करेगी. हालांकि 2026 का दूसरा Galaxy Unpacked इवेंट आमने-सामने (in-person) होने की उम्मीद है, लेकिन आप इसे Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट, सैमसंग न्यूजरूम और सैमसंग के ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइव भी देख सकेंगे. इस इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन अब कंपनी की वेबसाइट पर शुरू हो गए हैं, जहां यूज़र्स कीनोट से पहले अपडेट, टीज़र, ट्रेलर और लॉन्च ऑफर पाने के लिए साइन अप कर सकते हैं.

    एक ब्लॉग पोस्ट में सैमसंग ने बताया है कि आने वाले डिवाइस AI पावर्ड एक्सपीरियंस और नए हार्डवेयर को मिलाकर ज्यादा पर्सनलाइज़्ड और अडैप्टिव एक्सपीरियंस देंगे. कंपनी ने यह भी बताया कि यह लॉन्च फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन कैटेगरी में उसकी लीडरशिप को और आगे बढ़ाएगा. अब तक सामने आई रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी दी गई है कि इस बार कंपनी दो के बजाय तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 को लॉन्च कर सकती है.

    लीक्स से पता चलता है कि Galaxy Z Fold 8 में 7.6 इंच डायनामिक AMOLED 2X इनर डिस्प्ले, 5.5 इंच कवर स्क्रीन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेनरेशन 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसके अलावा अल्ट्रा मॉडल में 5000mAh बैटरी, 45W वायर्ड चार्जिंग और 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.

    Share:

  • अरब सागर में गिरा पाकिस्तानी कार्गो प्लेन, सभी चालक दल लापता

    Wed Jul 8 , 2026
    कराची: पाकिस्तान में बड़ा हादसा हो गया है. पाकिस्तान के एविएशन अधिकारियों का कहना है कि कराची के तट के पास 5 क्रू मेंबर वाला एक कार्गो प्लेन अचानक लापता हो गया है और उसकी तलाश का काम चल रहा है. बताया जा रहा है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से उड़ान भरने वाला पाकिस्तान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved