img-fluid

स्वयं सेवकों के आरचण को लेकर संघ चिंतित

August 13, 2021

  • सरकार्यवाह होसबोले बोले… चाल-चलन से बनती है समाज में पहचान

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) का देशभर में विस्तार हो रहा है। साथ ही संघ को स्वयं सेवकों की आचरण की चिंता भी सताने लगी है। संघ की यह चिंता सरकार्यवाही दत्तात्रेय होसबोले की बैठक में नजर आई। जब होसबोले ने स्वयंसेवकों को नसीहत दी है कि समाज में स्वयंसेवक के आचरण और चाल-चलन से ही उसकी पहचान बनती है। साथ ही स्वयंसेवक अपने कार्य के प्रति जिद्दी है और समाज के कष्ट को देखकर वह तुरंत ही सक्रिय होता है।
होसबोले ने स्वयंसेवकों से कहा कि बनो और बनाओ। एक अच्छा स्वयं सेवक हमेशा स्वदेशी के बारे में सदैव आग्रही रहता है। कौशल विकास के बारे में उन्होंने कहा कि सीखना जारी रखें और वातावरण को अपने अनुकूल बनाएं। होसबोले इन दिनों मप्र के चार दिवसीय प्रवास पर हैं। उन्होंने राजधानी में बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है। गुरुवार को उन्होंने 18 भाषाओं के लोगों से भी विचारों को लेकर बात की। साथ ही संघ की गतिविधियां बताईं। ठेंगड़ी भवन में विभिन्न प्रांतों के भाषाई समूहों से उन्होंने मुलाकात की।

तीसरी लहर के लिए तैयार रहें
स्वयंसेवकों की बैठक में होसबोले ने कहा कि जैसे दूसरी लहर के समय कार्यकर्ता लोगों की मदद में जुटे, वैसे ही तीसरी लहर के लिए भी तैयार रहें। संकट आने पर डरना नहीं है। कोरोना कि इस महामारी में भी हमारे समाज ने उसी अनुरूप कार्य किया। स्वयंसेवकों को समाज के साथ रहकर उनकी मदद करनी है।

Share:

  • 4 लड़कियों के रेप केस का आरोपी बरी, कोर्ट बोला- दलित के चलते बनाई गलत धारणा

    Fri Aug 13 , 2021
    डेस्‍क। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने 4 नाबालिग लड़कियों के रेप के मामले में आरोपी को बरी कर दिया. तीस हजारी कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि आरोपी को गलत केस में फंसाया गया. आरोपी दलित है और परिजनों ने आरोपी को लेकर गलत धारणा बना ली. इतना ही नहीं तीस हजारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved