img-fluid

संजना जाटव और रेहाना रियाज चिश्ती को कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बनाया

November 12, 2025


जयपुर । संजना जाटव और रेहाना रियाज चिश्ती (Sanjana Jatav and Rehana Riaz Chishti) को कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बनाया (Were appointed as National Secretaries of Congress) ।

कांग्रेस ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए भरतपुर सांसद संजना जाटव और महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। पार्टी ने दोनों नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाकर संबंधित राज्यों के प्रभारियों के साथ अटैच किया है। भरतपुर सांसद संजना जाटव को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के साथ सह-प्रभारी के रूप में जोड़ा गया है। इस नियुक्ति के बाद मध्यप्रदेश में प्रभारी और सहप्रभारी दोनों ही राजस्थान से हो गए हैं।

कांग्रेस ने जाटव पर भरोसा जताते हुए संगठन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है। संजना जाटव की गिनती कांग्रेस के युवा सांसदों में होती है। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कठूमर से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें बीजेपी के रमेश खींची से मात्र 409 वोटों के अंतर से हार मिली थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भरतपुर से बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप कोली को 51,983 वोटों से हराकर संसद पहुंचीं। पार्टी ने अब उन्हें संगठनात्मक स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं, रेहाना रियाज चिश्ती को कांग्रेस ने महाराष्ट्र का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। वह महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रह चुकी हैं और अशोक गहलोत सरकार के दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष भी रही हैं। कांग्रेस संगठन में उन्होंने कई पदों पर कार्य किया है और महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में भी सेवाएं दी हैं।
कांग्रेस ने इस बार कुल 9 नए राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की है और 5 सचिवों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिन नए राष्ट्रीय सचिवों को राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है, उनमें यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को गुजरात, सचिन सावंत को तेलंगाना, हिना कावड़े और सूरज ठाकुर को पंजाब, जेट्टी कुसुम कुमार को उड़ीसा और निवेदिता आल्वा को तमिलनाडु की जिम्मेदारी दी गई है।

राजस्थान के सहप्रभारी सचिव रहे देवेंद्र यादव को अब गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा उषा नायडू को मध्यप्रदेश, भूपेंद्र माड़वी को झारखंड, परगट सिंह को जम्मू-कश्मीर और मनोज यादव को उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस का यह फेरबदल संगठन में युवा और महिला नेतृत्व को आगे लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Share:

  • देश के 5 एयरपोर्ट को बम की धमकी, इंडिगो को आया मेल, मचा हड़कंप

    Wed Nov 12 , 2025
    नई दिल्ली: मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की फ्लाइट (Flight) को बीच उड़ान के दौरान बम (Bomb) की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. जिसके बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (International Airport) पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया. वहीं वाराणसी में विमान की इमरजेंसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved