img-fluid

फिल्म ‘हेरा फेरी-3’ में Sanjay Dutt भी दिखेंगे

March 07, 2023

मुंबई (Mumbai)। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी हेरा फेरी की तीसरी फिल्म के प्रोमो के लिए शूट करने के कुछ सप्ताह बाद संजय दत्त भी इसमें शामिल हो गए हैं। इस बात की पुष्टि संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने स्वयं की है। उन्होंने कहा कि वह भी फिल्म ‘हेरा फेरी-3’ का हिस्सा हैं। फरहाद सामजी (farhad samji) के निर्देशित इस फिल्म में ‘हेरा फेरी-3’ में दो नए कलाकार टीम में शामिल होंगे। इनमें संजय के अलावा कार्तिक आर्यन भी हैं। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय भी नजर आएंगे।



एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय ने कहा, “हां, मैं फिल्म कर रहा हूं। पूरी टीम के साथ शूटिंग करना रोमांचक होगा। यह एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। फिरोज और मेरा रिश्ता भी बहुत पुराना है और अक्षय, सुनील और परेश के साथ मिलकर बहुत अच्छा लगा।”

कार्तिक की भागीदारी की पुष्टि पिछले साल की गई थी, जबकि फिल्म में अक्षय की भूमिका अभी भी स्पष्ट नहीं है। पिछले साल उन्होंने कहा था कि वह ‘हेरा फेरी-3’ का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन इस साल फरवरी में उन्होंने फिल्म के लिए एक प्रोमो शूट किया। वहीं, परेश रावल ने पिछले महीने पुष्टि की थी कि वह नई फिल्म में बाबू भैया के अपने किरदार को फिर से निभाएंगे।

प्रियदर्शन निर्देशित हेरा फेरी श्रृंखला की पहली फिल्म 2000 में आई और इसमें तब्बू और ओम पुरी भी थे। वर्ष 1989 की मलयालम फिल्म रामजी राव का हेरा फेरी के रूप में रीमेक किया गया था। छह साल बाद, नीरज वोहरा ने दूसरा भाग फिर हेरा फेरी लिखा और निर्देशित किया, जो 2006 में रिलीज़ हुई। दोनों फिल्मों में अक्षय, परेश और सुनील थे।

 

Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Tue Mar 7 , 2023
    7 मार्च 2023 1. प्रथम काट कर मैं ‘पकली’, छिप छिप जाऊं ऐसी कली। बल खाती सी इठलाती, रातों में अक्सर निकली। उत्तर. …..छीपकली 2. प्रथम काट कर ‘कड़ी’ हूं मैं, मध्य काटकर लड़ी’ हूँ मैं अन्त काटकर किस्मत हूं, फिर भी चूल्हे में पड़ी हूँ मैं। उत्तर. …..लकड़ी 3. एक हूं, मगर अनेक हूं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved