
नई दिल्ली(New Delhi)। संजय दत्त(Sanjay Dutt’s) की नई फिल्म(new film) आखिरी सवाल (Aakhri Sawaal)का ट्रेलर रिलीज(released) हो गया है, जिसमें एक प्रोफेसर(professor) और छात्र के बीच भारत के ऐतिहासिक और राजनीतिक मुद्दों पर(India’s historical and political issues) जोरदार बहस दिखाई गई है। फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज होगी, जो पहले सेंसर बोर्ड की वजह से पोस्टपोन(postponed) हुई थी।
फिल्म की कहानी एक कॉलेज प्रोफेसर (संजय दत्त) और उनके छात्र (नमाशी चक्रवर्ती) के बीच अकादमिक डिबेट से शुरू होती है, जो आगे चलकर देश के बड़े सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों तक पहुंच जाती है। ट्रेलर में 1975 की इमरजेंसी, 1992 बाबरी मस्जिद विवाद और अन्य ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र किया गया है, जिन पर दोनों किरदारों के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि छात्र अपने प्रोफेसर से आरएसएस और इतिहास से जुड़े सवाल पूछता है, जबकि प्रोफेसर जवाब में डिबेट और संवाद की अहमियत बताते हैं। फिल्म में समीरा रेड्डी, अमित साध और नीतू चंद्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
निर्माताओं के अनुसार यह फिल्म एक अकादमिक बहस के जरिए इतिहास और विचारधाराओं पर अलग-अलग दृष्टिकोण दिखाने की कोशिश करती है, जो बाद में मीडिया और समाज तक फैल जाती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved