img-fluid

संजय गांधी से लेकर विजय रुपानी तक कई नेता गंवा चुके विमान हादसे में जान, जानिए कौन-कौन थे शामिल

June 14, 2025

नई दिल्‍ली । अहमदाबाद (Ahmedabad) में हुए एयर इंडिया विमान हादसे (air india plane crash) में एक यात्री को छोड़कर कोई अन्य जिंदा नहीं बच सका। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Vijay Rupani) की भी मौत हो गई। रुपाणी अपनी पत्नी और बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। वह भी एयर इंडिया की उसी फ्लाइट एआई 171 में सवार थे, जो गुरुवार को हादसे का शिकार हुई। भारत में अतीत में कई ऐसे विमान हादसे हुए हैं, जिसमें जाने-माने नेताओं की जान चली गई है। इसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे माधवराज सिंधिया, वाईएसआर, संजय गांधी (sanjay gandhi) समेत अन्य नाम शामिल हैं।

संजय गांधी
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की भी साल 1980 में एक विमान हादसे में जान चली गई थी। 23 जून, 1980 को सुबह-सुबह संजय गांधी ने हवाई स्टंट करते समय अपने विमान पर नियंत्रण खो दिया और बाद में यह विमान नई दिल्ली के डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में हादसे का शिकार हो गया। इसमें कैप्टन सुभाष सक्सेना की भी मौत हो गई।

माधवराव सिंधिया
कांग्रेस के एक और दिग्गज नेता और पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री माधवराज सिंधिया की 30 सितंबर, 2001 को कानपुर में रैली के दौरान विमान दुर्घटना में मौत हो गई। यह विमान दस सीटों वाला एक प्राइवेट प्लेन था, जोकि यूपी के मैनपुरी में खराब मौसम का शिकार हो गया।


जीएमसी बालयोगी
लोकसभा अध्यक्ष और तेलुगु देशम पार्टी के नेता जीएमसी बालयोगी की 3 मार्च, 2002 को एक हेलिकॉप्टर हादसे में मृत्यु हो गई। पश्चिमी गोदावरी जिले के भीमावरम से लेकर आ रहा एक निजी हेलीकॉप्टर आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के कैकालूर के पास एक तालाब में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसी हादसे में बालयोगी की भी जान चली गई।

साइप्रियन संगमा
मेघालय के ग्रामीण विकास मंत्री साइप्रियन संगमा अन्य नौ लोगों के साथ पवन हंस हेलिकॉप्टर से गुवाहाटी से शिलॉन्ग जा रहे थे। 22 सितंबर, 2004 को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में संगमा की जान चली गई। उनका हेलिकॉप्टर राज्य की राजधानी से सिर्फ 20 किलोमीटर दूर बारापानी झील के पास हादसे का शिकार हो गया था।

ओम प्रकाश जिंदल
हरियाणा के दिग्गज नेता और मंत्री रहे ओम प्रकाश जिंदल की साल 2005 में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी। उनके साथ मंत्री सुरेंदर सिंह भी थे और दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान, हेलिकॉप्टर यूपी के सहारनपुर में क्रैश हो गया, जिसमें दोनों की जान चली गई।

दोरजी खांडू
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू और चार अन्य की मृत्यु 30 अप्रैल, 2011 को हुई थी, जब उन्हें तवांग से ईटानगर ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर राज्य के पश्चिमी कामेंग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

वाईएसआर
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वाईएस राजशेखर रेड्डी की साल 2009 में एक हेलिकॉप्टर हादसे में जान चली गई थी। दो सितंबर, 2009 को घटी इस घटना में वाईएसआर अपने बेल 430 हेलिकॉप्टर से उड़ान भर रहे थे। इसी दौरान नल्लामला के जंगलों में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया।

Share:

  • बिहार चुनाव से पहले RJD बदल रही प्रदेश अध्यक्ष, जगदानंद सिंह की जगह लेंगे मंगनी लाल

    Sat Jun 14 , 2025
    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) से पहले लालू एवं तेजस्वी यादव (Lalu and Tejashwi Yadav) की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) (Rashtriya Janata Dal (RJD) प्रदेश अध्यक्ष बदलने जा रही है। आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष (New state president of RJD.) मंगनी लाल मंडल (Mangani Lal Mandal) होंगे, वे जगदानंद सिंह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved