img-fluid

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर संजय राउत ने भाजपा को घेरा, कहा- इस देश में कोई सुरक्षित नहीं

March 23, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर शिवसेना नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार को घेरा है। संजय राउत ने सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है, यहां कभी भी किसी की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

मीडिया से बात करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, भाजपा के लिए यह चुनाव कठिन होने वाला है। इसलिए उन्होंने लोगों को चोट पहुंचाना जारी रखा है। आज इस देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। यहां किसी की भी गिरफ्तारी हो सकती है। भारत में जो पैटर्न चल रहा है, वही रूस और चीन में भी है। लोगों ने अरविंद केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री चुना है, इसलिए उनकी किस्मत का फैसला भी जनता ही करेगी।


क्यों हुई अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी
प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। इसी कड़ी में ईडी की टीम गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर पहुंची और उनसे इस मामले में पूछताछ की। इस पूछताछ के बाद रात में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि कोरोना काल के बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 लागू की थी। इस शराब नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितता की शिकायतें आईं, जिसके बाद उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच की सिफारिश की। इसके साथ ही दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 सवालों के घेरे में आ गई।

ईडी ने अपनी चार्जशीट में कई बार अरविंद केजरीवाल के नाम का जिक्र किया है। अदालत में दायर आरोप पत्र में ईडी ने बताया कि दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 आप के शीर्ष नेताओं द्वारा बनाई गई थी, ताकि लगातार अवैध धन कमा कर और उसे अपने पास लाया जा सके। ईडी ने दावा किया कि यह नीति अवैध और आपराधिक गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए जानबूझकर कमियों के साथ बनाई गई थी। एजेंसी ने आरोप पत्र में आरोपियों के साथ सीएम के घर पर बैठक से लेकर वीडियो कॉल तक की घटनाओं का उल्लेख किया है।

Share:

  • Worldfish India की रिपोर्ट में खुलासा: सबसे ज्‍यादा भारतीयों को पसंद आ रही मछली

    Sat Mar 23 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। सबसे ज्‍यादा मांस, अंडा खाने वाले भारतीयों की संख्‍या में इजाफा हो रहा है तो वहीं देश में मछली खाने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। एक रिपोर्ट बताती है कि बढ़ती आय, बदलती डाइट और मछली की बेहतर उपलब्धता के कारण इसको खाने वालों की संख्या में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved