img-fluid

संजय राउत का तंज: एक दिन पहलगाम के 6 आतंकी जॉइन कर सकते हैं भाजपा

May 31, 2025

मुंबई। पहलगाम आतंकी (Pahalgam Terrorist) हमले में शामिल रहे आतंकवादियों को लेकर शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि एक दिन ये छह आतंकी बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं, इसीलिए अब तक पकड़े नहीं गए हैं। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। बैसरन घाटी में यह हमला तब हुआ था, जब पर्यटक घूमने गए हुए थे।



शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, “पहलगाम हमले के छह आतंकवादियों को इसलिए नहीं पकड़ा जा रहा है क्योंकि एक दिन आपको भाजपा कार्यालय से एक प्रेस नोट मिल सकता है जिसमें कहा जाएगा कि वे छह लोग भाजपा में शामिल हो गए हैं।” उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकी हमले को पाकिस्तान के लश्कर ए तैयबा के मुखौटा आतंकी संगठन टीआरएफ के आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। कई आतंकियों ने अचानक पर्यटकों पर हमला बोलते हुए गोलीबारी करके उनकी जान ले ली थी। पहले आतंकी ने लोगों से धर्म पूछा और फिर उनके शरीर के पास से गोलियां चला दीं।

हाल ही में संजय राउत ने कहा था कि कि केंद्र ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सांसदों के बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों को कई ऐसे देशों की यात्रा करने के लिए भेजा है जिनका भारत-पाकिस्तान मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार वास्तविकता के बजाय दिखावे में रुचि रखती है। एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से बातचीत में राउत ने सवालिया अंदाज में कहा, ”उन देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजने की क्या ज़रूरत है जिनका भारत और पाकिस्तान के मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है? लाइबेरिया, कांगो और सिएरा लियोन जैसे देशों का चयन गंभीर सवाल खड़े करता है।” वह कल्याण से शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल का जिक्र कर रहे थे।

दुनियाभर के देशों ने हमले पर प्रतिक्रिया दी थी। अमेरिका, चीन, रूस समेत दुनियाभर के देश पहलगाम हमले की निंदा की। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया था कि भारत इस हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई जरूर करेगा और हुआ भी यही। छह और सात मई की रात भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए पाकिस्तान और पीओके में स्थित जैश और लश्कर के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। नौ ठिकानों में 100 से ज्यादा आतंकवादी ढेर हो गए थे। इसके बाद चार दिनों तक भारत और पाक के बीच तनाव और बढ़ गया। हालांकि, बाद में सीजफायर पर सहमति भी बन गई।

Share:

  • पाक के हाथ से फिसल रहा बलूचिस्तान, सुराब शहर पर बलूच आर्मी का कब्जा... देखते रह गए शहबाज और मुनीर!

    Sat May 31 , 2025
    इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) के आका शहबाज और मुनीर (Shahbaz and Munir) भले ही खुद को तीस मार खान समझें लेकिन सच्चाई यही है कि बलूचिस्तान (Balochistan) उनके हाथ से फिसल रहा है. इसी कड़ी में बलूच लिबरेशन आर्मी (Baloch Liberation Army) ने एक और बड़ा दावा कर दिया है. उसने कहा है कि पाकिस्तान के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved