
नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को विपक्ष के विरोध के बीच दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 (MCD Unification Bill) ध्वनि मत से पारित हो गया। इससे पहले बिल को लेकर हुई बहस के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर जुबानी तीर चले।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ( AAP MP Sanjay Singh) ने कहा कि बीजेपी को केजरीवाल फोबिया हो गया है, इसी वजह से MCD चुनाव टालने के मकसद से इस बिल को लाया गया है। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया और पंजाब में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर भी तंज कसा।
चर्चा पर जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने संजय सिंह पर पलटवार किया। शाह ने कहा कि बीजेपी ने कभी जीत का अहंकार नहीं किया। अटल जी ने कभी सदन में आकर नहीं कहा कि नेहरू जी आपको अटल बिहारी वाजपेयी का फोबिया हो गया है। शाह ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में AAP के प्रदर्शन पर भी तंज कसा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved