रुद्रप्रयाग। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) बाबा केदारनाथ (Baba Kedarnath) के दरबार में पहुंची. यहां वह अपनी महिला मित्र के साथ पहुंची और दो दिनों तक धाम में रहकर बाबा केदार (Baba Kedarnath) का ध्यान लगाया. इस दौरान उन्होंने बाबा केदार का जलाभिषेक करने के साथ ही भैरवनाथ मंदिर जाकर भी पूजा-अर्चना की.
केदारनाथ के बाद रुद्रनाथ धाम गोपेश्वर के लिए रवाना हुई सारा अली खान: उनके केदारनाथ धाम पहुंचने से प्रशंसकों की भारी भीड़ देखने को मिली. श्रद्धालुओं ने उनसे बातचीत कर उनके साथ तस्वीरें भी ली. इसके बाद अभिनेत्री सारा रुद्रनाथ धाम गोपेश्वर के लिए रवाना हुई. बीते दिनों बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री सारा अली खान केदारनाथ धाम पहुंची. यहां पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले बाबा केदार का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे भैरवनाथ की पूजा को पहुंची.
केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के दिनों को किया याद: इस दौरान उन्होंने वर्ष 2017 में केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद किया. केदारनाथ फिल्म वर्ष 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें सारा अली के साथ लीड रोल में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत थे, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे.
पुराने दिनों को याद किया: उन्होंने कहा कि केदारनाथ फिल्म में शूटिंग के बाद से वे लगातार केदारनाथ धाम पहुंच रही है. यहां आने के बाद उन्हें शांति की अनुभूति होती है. यहां बिताये हुए पलों को वे कभी नहीं भूल सकती. उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ का धाम स्वर्ग के समान है. यहां पग-पग में भगवान शंकर निवास करते हैं. इस दौरान उनके साथ तीर्थ पुरोहित हिमांशु तिवारी भी मौजूद रहे.
चारधाम यात्रा 2025 में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है. अब तक लगभग 49 लाख श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं. यह संख्या 2013 की आपदा के बाद सबसे ज्यादा है. सरकार के आंकड़ों के अनुसार केदारनाथ धाम में इस बार 16 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे. जबकि, बदरीनाथ में यह संख्या 14 लाख से ज्यादा पहुंच चुकी है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved