उज्जैन (Ujjain)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में शनि गोचर व सूर्य ग्रहण (Saturn transit and solar eclipse) दोनों ही घटनाएं बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। इस समय शनि अपनी स्वराशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं। साल 2024 में शनि का कोई गोचर नहीं होगा। अगले साल यानी 2025 में शनि देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में प्रवेश करेंगे। अगले साल शनि व सूर्य एक साथ बड़ी हलचल करके सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे। 2025 में शनि गोचर के दिन ही सूर्यग्रहण लगेगा। जानें किस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण व होगा शनि गोचर और कौन-सी राशियां रहेंगी महाभाग्यशाली-
साल 2025 में सूर्य ग्रहण व शनि गोचर तिथि: 29 मार्च 2025 को रात 11 बजकर 01 मिनट पर शनि राशि परिवर्तन होगा। शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि मीन राशि में ढाई साल रहेंगे। इस दिन ही सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।
2027 में होगा शनि गोचर: 2025 में मीन राशि में जाने के बाद शनि 03 जून 2027, गुरुवार को सुबह 06 बजकर 23 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
2. तुला राशि- शनि गोचर मीन राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा। शनिदेव की कृपा से आपको जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। मार्च 2025 के बाद आपको कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके व्यक्तित्व का निखार होगा। व्यापारियों के लिए यह अवधि लाभकारी रहने वाली है।
3. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए शनि राशि परिवर्तन सुख-समृद्धि लेकर आएगा। इस अवधि में आपको भौतिक सुख-संपदा की प्राप्ति होगी। आय के नए मार्ग खुलेंगे। आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी पेशा करने वाले जातकों के लिए यह अवधि किसी वरदान से कम नहीं है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन संचय करने में सफल रहेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved