
नई दिल्ली।न्याय (Saturn)और कर्मफल के देवता शनि 13 मार्च 2026 की शाम 7 बजकर 14 मिनट पर मीन राशि (Pisces) में अस्त (Combust) होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में किसी ग्रह का अस्त होना सामान्य रूप (Generally,)से उसकी शक्ति में कमी का संकेत माना जाता है, लेकिन शनि का यह अस्त होना कुछ राशियों के लिए विशेष राहत (Relief) और उन्नति का कारण बन सकता है।खास बात यह है कि जिन राशियों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती (Sade Sati) चल रही है, उन्हें इस अवधि में ठहराव के बाद आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। शनि 22 अप्रैल 2026 को पुनः उदित होंगे, लेकिन तब तक का समय कुछ जातकों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है।
सबसे पहले बात मेष राशि की। मेष पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है जो अक्सर मानसिक दबाव बढ़े खर्च और अनिश्चितता का कारण बनता है। शनि के अस्त होते ही इन प्रभावों में कमी आ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण संभव है। लंबे समय से अटकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। विदेश से जुड़े कार्यों या स्रोतों से धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकता है। व्यापारियों के लिए विस्तार और नई साझेदारी के रास्ते खुल सकते हैं। यह समय धैर्य के साथ आगे बढ़ने का है क्योंकि परिस्थितियां धीरे धीरे आपके पक्ष में होती दिखाई देंगी।
वृश्चिक राशि के लिए भी शनि का अस्त सकारात्मक संकेत दे रहा है। इस अवधि में आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता मजबूत होगी। जो काम लंबे समय से रुके हुए थे वे दोबारा गति पकड़ सकते हैं। करियर में नई भूमिका या पदोन्नति की संभावना बन सकती है। वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबारी वर्ग के लिए बड़ी डील या महत्वपूर्ण समझौता फाइनल होने के योग हैं। हालांकि पारिवारिक स्तर पर विशेषकर संतान पक्ष से जुड़ी चिंता सामने आ सकती है इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है जो अक्सर परीक्षा की घड़ी माना जाता है। शनि के अस्त होने से दबाव में कमी आ सकती है और प्रयासों का फल मिलने लगेगा। किसी नए स्रोत से धन लाभ संभव है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि खर्च भी साथ साथ बढ़ सकते हैं इसलिए बजट पर नियंत्रण जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को उनके कार्य की सराहना मिल सकती है और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। संपत्ति खरीदने या बेचने के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है। केवल वाणी पर संयम रखना आवश्यक है क्योंकि छोटी सी बात भी विवाद का रूप ले सकती है।
शनि का यह अस्त काल चुनौतियों के बीच अवसर लेकर आ रहा है। जो लोग अब तक संघर्ष कर रहे थे उन्हें धीरे धीरे राहत और प्रगति के संकेत मिल सकते हैं। धैर्य अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना ही इस अवधि की सबसे बड़ी कुंजी साबित होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved