img-fluid

हज पर जाना हुआ और आसान, सऊदी अरब ने लांच किया eVisa प्लेटफॉर्म

October 31, 2025

दुबई। सऊदी अरब (Saudi Arabia) की यात्रा अब और आसान हो गई है। इस देश ने अपनी आधिकारिक ‘KSA वीजा प्लेटफॉर्म’ का पायलट संस्करण लॉन्च कर दिया है, जिससे अब आगंतुक इलेक्ट्रॉनिक वीजा (eVisa) के लिए जल्दी और आसानी से आवेदन कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म विशेष रूप से परिवार और दोस्तों से मिलने आने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। यह कदम पर्यटन को बढ़ावा देने, आगंतुकों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाने और लोगों से लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के सऊदी अरब के व्यापक प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

सऊदी विदेश मंत्रालय द्वारा विकसित, यह KSA वीजा प्लेटफॉर्म उन सभी आगंतुकों के लिए एक ‘ऑल-इन-वन’ डिजिटल सिस्टम प्रदान करता है जो किंगडम में रिश्तेदारों और दोस्तों से जुड़ना चाहते हैं, कार्यक्रमों में भाग लेना चाहते हैं, पर्यटन स्थलों की सैर करना चाहते हैं या हज के मौसम को छोड़कर उमराह करना चाहते हैं। इस पहल के माध्यम से सऊदी अरब का लक्ष्य लाखों यात्रियों के लिए सूचना, आवेदन और प्रोसेसिंग को एक ही, पारदर्शी और यूजर फ्रेंडली प्लेटफॉर्म पर लाकर प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाना है।

इस नई व्यवस्था के तहत किंगडम में रहने वाले रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलना। पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना। कार्यक्रमों और सार्वजनिक समारोहों में शामिल होना। हज की अवधि को छोड़कर उमराह करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

आवेदक अपनी यात्रा की आवृत्ति और उद्देश्य के आधार पर दो मुख्य वीजा विकल्पों में से चुन सकते हैं। एकल प्रवेश वीजा की वैधता 90 दिनों की होगी। इसके तहत 90 दिनों तक रुकने की अनुमति होगी। वहीं, बहु-प्रवेश वीजा की वैधता एक साल की होगी। इसमें प्रत्येक यात्रा पर 90 दिनों तक रहने की इजाजत होगी। इसे एक मिनट से लेकर अधिकतम तीन दिनों के भीतर अनुमति दी जाएगी।

वीजा शुल्क के तौर पर लोगों को 80 डॉलर यानी कि 7000 से अधिक रुपये खर्च करने होंगे। हालांकि यह रिफंडेबल राशि होगी। इसके अलावा डिजिटल वीजा सेवा शुल्क करीब एक हजार, डिजिटल बीमा सेवा शुल्क भी एक हजार रुपये बोंहे। स्वास्थ्य बीमा शुल्क अलग से होगा।
कौन कर सकता है आवेदन?



सऊदी अरब वर्तमान में फैमिली एंड फ्रेंड्स वीजा प्राप्त करने के तीन मुख्य तरीके प्रदान करता है जो आवेदक के निवास स्थान और पात्रता पर निर्भर करता है।

e-वीजा- पात्र देशों के नागरिकों के लिए तुरंत जारी किया जाता है। समान्य eVisa की तरह शेंगेन, यूएस या यूके का वैध वीजा धारक या इन देशों या GCC सदस्य देशों के स्थायी निवासी भी इसके लिए पात्र हैं।

सेवा कार्यालयों या दूतावासों के माध्यम से वीजा- मान्यता प्राप्त वीजा सेवा कार्यालयों या सीधे सऊदी दूतावासों के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

आगमन पर वीजा- पात्र eVisa देशों के यात्रियों या वैध यूएस, यूके या शेंगेन वीजा धारकों के लिए उपलब्ध है, बशर्ते उन्होंने उस वीजा का उपयोग कम से कम एक बार किया हो।

आवेदकों को वीजा के लिए योग्य होने हेतु कुछ बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष हो, या कानूनी अभिभावक के साथ हो। पासपोर्ट प्रवेश की तारीख से कम से कम छह महीने के लिए वैध हो। ठहरने की पूरी अवधि के लिए वैध स्वास्थ्य बीमा हो। सऊदी कानूनों और विनियमों का पालन करना अनिवार्य है।

Share:

  • कर्नाटक सरकार ने केरल टूरिज्म का किया प्रचार, BJP ने प्रियंका गांधी से जोड़ा मामला

    Fri Oct 31 , 2025
    नई दिल्‍ली । कर्नाटक (Karnataka) की सिद्धारमैया सरकार (Siddaramaiah government) पर एक बार फिर से विपक्ष (Opposition) और जनता हमलावर होती दिखाई दे रही है। इस बार मुद्दा कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पड़ोसी राज्य केरल (Kerala) के वायनाड जिले (Wayanad district) में आने वाली एक लोकप्रिय पहाड़ी का प्रचार करने की वजह से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved