
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमारे सामने पशुधन पर लंपी वायरस बीमारी के रूप में एक बड़ा गंभीर संकट आया है। लंपी वायरस मध्यप्रदेश में भी पैर पसार रहा है। हम अपने पशुओं को, विशेष कर गौ-माता को केवल प्राणी नहीं मानते बल्कि माँ मानते है और उनके प्रति श्रद्धा रखते हैं। गौ-माता हो, बाकी पशु हों, हमारी अर्थ-व्यवस्था को मजबूत करने का काम करते हैं। आज जब वो संकट में हैं तो हमारा कत्र्तव्य है कि हम इस संकट से उन्हें निकालने के लिए भरपूर प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने पशुपालक और किसानों को संबोधित संदेश में कहा कि सरकार पशुओं के कष्ट के समय में साथ है, सरकारी अमला पूरा सहयोग करेगा। इस बीमारी का टीका मुफ्त में दिया जा रहा है, लेकिन सावधानी आपको रखनी पड़ेगी। अगर हमने सावधानी नहीं रखी तो हमारे पशुधन पर गहरा संकट आएगा। हम वैसे भी प्राणियों में वही एक ही चेतना देखते हैं जो मनुष्यों में है। इसलिए प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो की बात करते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved