img-fluid

SBI का अलर्टः लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, 30 और 31 को रहेगी हड़ताल

January 27, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। अगर आपको बैंक से संबंधित कोई जरूरी (important work related bank) काम है तो उसे आज ही निपटा लें, वरना आपको लंबा इंतजार (long wait) करना पड़ सकता है। दरअसल, 30-31 जनवरी (January 30-31) यानी सोमवार और मंगलवार को बैंकों में हड़ताल (Bank Strike) है। इसके चलते आपके कामकाज अटक सकते हैं। वहीं, 29 जनवरी रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि बैंक यूनियनों, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 30 जनवरी से दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है।


SBI ने ग्राहकों को किया अलर्ट
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि 30-31 जनवरी को यूनियन फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा आगामी दो-दिवसीय बैंक हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित हो सकती हैं। SBI ने कहा, “हमें भारतीय बैंक संघ (IBA) द्वारा बताया गया है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (UFBU) ने हड़ताल की सूचना दी है। एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीईएफ और आईएनबीओसी ने अपनी मांगों के समर्थन में 30 और 31 जनवरी, 2023 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल पर जाने का प्रस्ताव दिया है।”

एसबीआई की सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित
SBI ने कहा कि बैंक ने हड़ताल के दिनों में अपनी शाखाओं और कार्यालयों में सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की है। लेकिन यह संभावना है कि हड़ताल होने की स्थिति में कामकाज पर असर पड़ सकता है। बैंक ने कहा कि वह हड़ताल के कारण होने वाले संभावित नुकसान की गणना नहीं कर सकता है।

Share:

  • US के पूर्व विदेश मंत्री का दावा, चीन के आक्रामक कदमों के कारण क्वाड में शामिल हुआ भारत

    Fri Jan 27 , 2023
    वाशिंगटन (washington)। अमेरिका (America) के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो (Former Secretary of State Mike Pompeo) ने दावा किया कि भारत (India) चीन के आक्रामक कदमों (China’s aggressive steps) के कारण चार देशों के समूह ‘क्वाड’ (Group of four countries ‘Quad’) में शामिल हुआ। पोम्पियो ने अपनी नई किताब ‘नेवर गिव एन इंच : फाइटिंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved