img-fluid

फीफा वर्ल्ड 2026 में सेमीफाइनल मैचों का शेड्यूल हुआ तय, अर्जेंटीना के सामने होगी इंग्लैंड की चुनौती

July 12, 2026

डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 12 जुलाई को क्वार्टर फाइनल स्टेज के आखिरी दो मुकाबले खेले गए जिसमें इंग्लैंड की टीम ने नॉर्वे के खिलाफ मैच को 2-1 से अपने नाम करने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया। वहीं इसके बाद अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच में खेले गए क्वार्टर फाइनल के आखिरी मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन का दबदबा देखने को मिला जिसमें उन्होंने 3-1 के अंतर से जीत हासिल करने के साथ सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

इसी के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमों का नाम तय हो गया है, जिसमें पहला सेमीफाइनल मुकाबला 15 जुलाई को फ्रांस और स्पेन की टीम के बीच में खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड की टीम के बीच में 16 जुलाई को होगा।

पहला सेमीफाइनल मुकाबला स्पेन और फ्रांस की टीम के बीच में भारतीय समयानुसार 15 जुलाई की रात 12:30 पर स्पेन और फ्रांस की टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें स्पेन की टीम का पलड़ा भारी रहा है।


  • स्पेन और फ्रांस के बीच में अब तक कुल 38 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें स्पेन की टीम 18 मैचों को जीतने में कामयाब रही है तो वहीं फ्रांस की टीम 13 मैचों को ही जीत सकी तो वहीं 7 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। दोनों टीमों के बीच में फीफा वर्ल्ड कप में अब तक एकबार आमना-सामना हुआ है जिसमें साल 2016 में राउंड 16 में मुकाबला खेला गया था। इस मैच को फ्रांस की टीम 3-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही थी।

    डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में भी अपने शानदार खेल के दम पर सेमीफाइनल में अपने सफर को पहुंचा लिया है, जहां पर उनका नाम इंग्लैंड की टीम से होगा। दोनों टीमों के बीच में ये मुकाबला भारतीय समयानुसार 16 जुलाई की रात 12:30 बजे अटलांटा के स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम ने साल 1966 के वर्ल्ड कप में वेस्ट जर्मनी को फाइनल मुकाबले में 4-2 के अंतर से मात देकर खिताब जीता था। इसके बाद वह अब तक सिर्फ तीसरी बार ही सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब हो सके हैं।

    साल 1990 में उन्हें जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 1-1 से हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं साल 2018 में उन्हें क्रोएशिया ने सेमीफाइनल में 2-1 के अंतर से मात दी थी। अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच में वर्ल्ड कप में हेड टू हेड देखा जाए तो उसमें दोनों टीमों के बीच में 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड तीन को जीतने में कामयाब रहा है तो अर्जेंटीना ने 2 मैच अपने नाम किए हैं।

    Share:

  • "कथावाचक का बेटा कथावाचक क्यों नहीं?" देवकीनंदन ठाकुर के बेटे की ट्रोलिंग पर भड़के बागेश्वर बाबा

    Sun Jul 12 , 2026
    डेस्क। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों दक्षिण भारत के तिरुपति बालाजी में हैं। वहां तीन दिवसीय ‘ऊर्जा संचय समागम’ कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे एक बड़े विवाद पर अपनी बात रखी। प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के बड़े बेटे देवांश ने कथावाचन शुरू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved