img-fluid

School Bus ने ट्रेनी नर्स को टक्कर मारी, गंभीर

October 14, 2022

  • हादसे के बाद में बस को स्पॉट पर छोड़कर फरार हो गया आरोपी

भोपाल। हमीदिया अस्पताल के मेन गेट के ठीक सामने गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे एक निजी स्कूल की बस ने हमीदिया अस्पताल की ट्रेनी नर्स को टक्कर मार दी। हादसे में लड़की को गंभीर चोट आई है। तत्काल उसे हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था।
जानकारी के अनुसार प्रियंका मीणा पिता स्व राजनारायण मीणा (20) मूलत: बैरसिया की निवासी है। प्रियंका चार बहनों में सबसे बड़ी है और दौराहा जिला सिहोर निवासी अपने मामा के पास रह रही है। वह मेयो कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। उसके मामा प्रमोद मीणा ने बताया कि कॉलेज की ओर से हमीदिया अस्पताल में उसकी ट्रैनिंग कराई जा रही है। गुरुवार की सुबह बस से प्रियंका को मामा ने भोपाल के लिए रवाना किया था।


नौ बजे सुबह वह हमीदिया अस्पताल के पास बस से उतरी। रोड पार करते समय मदर टैरेसा स्कूल की बस ने उसे टक्कर मार दी। अगले टायर में दबने के कारण उसे गंभीर चोट आई है। तत्काल उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद में आरोपी बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कोहेफिजा पुलिस ने बस को थाने के बाहर खड़ा कर लिया है। बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Share:

  • अब तेजी से होगा ठंडक का अहसास

    Fri Oct 14 , 2022
    वायुमंडल में उत्तरी हवाओं का असर हवा के रुख में जारी रहेगा परिवर्तन, अभी तापमान में रहेगी उतार चढ़ाव की रहेगी स्थिति भोपाल। सर्दी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अब तक बने सिस्टम और बारिश के कारण सर्दी अब तक जोर नहीं पकड़ पाई है। बारिश का दौर थमने के बाद शहरवासियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved