img-fluid

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मथुरा-वृंदावन दौरे के लिए स्कूल-बाजार आज बंद, मंदिरों में भी प्रवेश पर रोक

September 25, 2025

नई दिल्‍ली । यूपी के मथुरा (Mathura, Uttar Pradesh)में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू(President Droupadi Murmu) के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन(police administration) द्वारा सुरक्षा चाक चौबंद(Security is tight.) की गई है। उनकी सुरक्षा में 12 आईपीएस अधिकारियों समेत एटीएस कमांडो, पीएसी बल समेत करीब 4 हजार पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो महामहिम की सुरक्षा को लेकर इन मंदिरों पर आधा घंटे पहले से दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

बांके बिहारी मंदिर में राष्ट्रपति के दर्शन करने से करीब आधे घंटे पहले से श्रद्धालु रोक दिये जायेंगे, इन्हें प्रवेश नहीं दिया जायेगा वहीं श्रीकृष्ण जन्मस्थान दोपहर एक बजे बंद होता है, इसके बाद शाम चार बजे मंदिर खुलते हैं। राष्ट्रपति का यहां दोपहर बाद आने का कार्यक्रम है। वह मंदिर में दर्शन भ्रमण करके चली जायेंगी इसके बाद ही दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जायेगा। प्रशासन ने अपील की है कि इस दौरान श्रद्धालु न आयें ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।


  • डीजीपी-मुख्य सचिव, एसीएस होम रहेंगे मौजूद

    सूत्रों की मानें तो राष्ट्रपति के आगमन के दौरान अपरिहार्य कारणवश प्रदेश की राज्यपाल आनंद बैन, मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं आ पा रहे हैं, लेकिन प्रदेश के मुख्य सचिव/एसीएस होम,प्रदेश के पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी राजीव कृष्ण मथुरा में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, डीआईजी आगरा रेंज शैलेश कुमार पांडेय तो मथुरा में डेरा डाले हुए हैं। वह सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखे हुए हैं। लगातार निरीक्षण कर सुधार करवा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री और राज्यपाल नहीं आ रहे मथुरा

    सूत्रों की मानें तो गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोएडा आने को लेकर मुख्यमंत्री नोएडा जायेंगे वहीं राज्यपाल के आने की संभावना थी,लेकिन उनका भी कोई कार्यक्रम नहीं आया है। संभवत: वह भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने नोएडा जा सकती हैं। मथुरा में राष्ट्रपति का स्वागत व अगवानी प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी करेंगे। बताते चलें जन्मस्थान के दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति को कुब्जा श्रीकृष्ण मंदिर अंतापाड़ा आने का कार्यक्रम है। इस दौरान मथुरा में डीगगेट से होलीगेट विकास बाजार व जनरल गंज तक की दुकानें बंद रहेंगी।

    अपील: दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक बाजार रखें बंद

    राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर मथुरा में प्रशासन की सख्ती का असर दिखने लगा है। मथुरा वृंदावन महानगर में पुलिस व नगर निगम की टीमों ने राष्ट्रपति के भ्रमण के रास्तों में और फुथपाथ से ढकेल और दुकानदारों के सामान को हटवा दिया गया।

    आज 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 25 सितंबर को मथुरा-वृंदावन में आगमन को लेकर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने मथुरा-वृंदावन नगर क्षेत्र के कक्षा एक से 12 वीं तक के सभी स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह अवकाश उन्होंने आवागमन में छात्र-छात्राओं को होने वाली बाधा को ध्यान में रखते हुए घोषित किया है। इससे व्यवस्था बनाने में आसानी होगी।

    Share:

  • निरहुआ बोले.. जया बच्चन को बहुत जल्दी गुस्सा आता है, उन्होंने मुझे छड़ी से मारा था

    Thu Sep 25 , 2025
    नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है और खूब सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा वह भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri films.) में भी काम कर चुके हैं। साल 2012 में वह फिल्म गंगा देवी में नजर आए थे जिसमें दिनेश लाल यादव(निरहुआ) (Dinesh Lal Yadav – Nirahua) और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved