img-fluid

आज से फिर खुले स्कूल, समय पर ऑफलाइन होंगी बोर्ड परीक्षाएं

February 01, 2022

भोपाल। प्रदेश में आज से एक बार फिर स्कूलों का संचालन शुरू हो गया है। राज्य शासन ने सोमवार को 50 फीसदी क्षमता के साथ स्कूल खोलने की मंजूरी दे दी थी। जिसके तहत कक्षा 1 से 12वीं तक सभी कक्षाएं 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित की जाना है। स्कूल खोलने का फैसला लेने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिकित्सा विशेषज्ञों से विचार विमर्श किया। आवासीय विद्यालय और छात्रावास भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे।



स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं का टाइम टेबल पहले ही जारी कर दिया गया है। उसे हम ऑफलाइन मोड में समय पर कराने के प्रयास में है। अगर कोई व्यवधान आता है, तो फिर आगे का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल समय पर एग्जाम कराएंगे। 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। पहली बार पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगा। छात्रों को सुबह साढ़े 8 बजे पहुंचना होगा। एमपी में पहली बार एमपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की जा रही है। इसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी।

Share:

  • राजधानी में खुलेआम फायरिंग से दहशत

    Tue Feb 1 , 2022
    इंजीनियर को किया गया था टारगेट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस भोपाल। राजधानी के पिपलानी इलाके में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने फायर कर दिया। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं है, लेकिन गोली चलने से इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved