भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में खुलेआम फायरिंग से दहशत

  • इंजीनियर को किया गया था टारगेट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी के पिपलानी इलाके में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने फायर कर दिया। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं है, लेकिन गोली चलने से इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। टीआई अजय नायर के मुताबिक मूल रूप से बिहार का रहने वाला 22 वर्षीय रजनीश कुमार बीई की पढ़ाई करने के लिए भोपाल आया था। अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद भोपाल में ही रहने लगा। कल दोपहर करीब पौने चार बजे वह बाइक पर सवार होकर सोनागिरी से जा रहा था।


तभी उसे लगा कि बाइक पर सवार दो लोगों ने कट्टे से फ ायर किया है। इसके बाद उसने पीछे पलटकर देखा तो शशांक और रमवीर फ ायर करने के बाद भाग रहे थे। गोली चलने की खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों आरोपी और फ रियादी पूर्व से परिचित हैं, लेकिन उनके बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है। फि लहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना के बाद से वह अपने घरों से भी गायब हैं। इतना नहीं आरोपी पक्ष भी बिहार का रहने वाला है।

Share:

Next Post

हत्याकांड में राजीनामा करने का दबाव बनाने पहुंचे परिवार पर जानलेवा हमला

Tue Feb 1 , 2022
दो महिलाओं सहित युवक गंभीर जख्मी, पुलिस ने बलवा दर्ज कर जांच शुरु की भोपाल। कमला नगर इलाके में नवंबर 2020 दिवाली की रात को भाजपा कार्यकर्ता की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पांच आरोपी जेल में हैं। आरोपियों के परिजन बीती रात मोहल्ले में ही रहने वाले मृतक के परिवार […]