भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

13 जून से खुलेंगे स्कूल

  • सीएम राइज स्कूल में भी एडमिशन; लॉटरी सिस्टम से प्रवेश

भोपाल। मध्यप्रदेश के एमपी बोर्ड के स्कूल 13 जून से खुल जाएंगे। सीएम राइज के 50 स्कूलों में एडमिशन शुरू हो जाएंगे। इनमें बच्चों को दाखिला लाटरी के जरिए दी जाएगी। पहले चरण में 274 सीएम राइज स्कूल प्रारंभ होना है। अभी तक सिर्फ 50 स्कूल का ही खुलने की स्थिति में है। पढ़ाई से लेकर बस सेवा तक फ्री रहेगी। 15 जून से पहले सभी एडमिशन हो जाएंगे। प्रदेश भर में 9 हजार से ज्यादा सीएम राइज की तर्ज पर स्कूल खोले जाएंगे। पहले ही दिन पेरेंट्स और शिक्षकों के बीच संबंध स्थापित करने के लिए पेरेंट्स-टीचर मीटिंग होगी। सीबीएसई की तर्ज पर मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में हर महीने पेरेंट्स-टीचर मीटिंग होगी। प्रदेश भर के सभी सरकारी स्कूल 13 जून से खुल जाएंगे। अपर संचालक लोक शिक्षण डीएस कुशवाहा ने बताया कि इन स्कूल में सभी बच्चों को मौका दिया जाएगा। अगर सीट से ज्यादा आवेदक आते हैं, तो लाटरी निकाली जाएगी। स्क्रीनिंग नहीं होगी। मेरिट के आधार पर एडमिशन नहीं होगा। इसमें कोई भी बच्चा पढ़ सकता है। भेदभाद की गुंजाइश नहीं रहेगी। जिस तरह की सुविधाएं दे रहे हैं। उससे आने वाले समय में इन स्कूलों में एडमिशन टफ हो जाएंगे। जिन सुविधाओं के लिए आप एक लाख रुपए दे रहे हैं, वह सभी अब फ्री में मिलने लगेंगे। इससे प्रेशर बढऩे लगा है। इस कारण लाटरी सिस्टम से एडमिशन कर रहे हैं।


अभी की स्थिति के अनुसार निर्णय लिए जाएंगे
पहले चरण में करीब 274 स्कूलों को चुना गया है। यहां पर अभी सुविधाएं पहले से ज्यादा हैं। अभी प्रिंसिपल को कहा गया है कि स्कूल की स्थिति को देखते हुए निर्णय लेंगे। उदाहरण के तौर पर अगर 30 ही बच्चों के पढ़ाने की व्यवस्था है, तो उतने ही बच्चों के एडमिशन करें।

सीएम राइज में यह सुविधाएं होंगी
स्कूल की तरफ से बस चलाई जाएगी। बच्चों को इसी से घर से स्कूल और स्कूल से घर ले जाया जाएगा। यह फ्री होगी। स्कूल में 160 बच्चों पर एक टीचर रहेगा। स्मार्ट क्लास होंगी। खेल के मैदान से लेकर सभी तरह की इनडोर और आउट डोर एक्टिविटी रहेंगी। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एक-एक बच्चे की ट्रैकिंग एप के माध्यम से होगी। हर शिक्षक का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा।

Share:

Next Post

विदेशी कोयला खरीदने सरकार डाल रही बिजली कंपनियों पर दबाव

Mon Jun 6 , 2022
ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन ने लगाया आरोप भोपाल। कोल इंडिया के जरिए पहले कोयले की सप्लाई कम कर दी गई है। अब बिजली कंपनियों को विदेश से कोयले की खरीदी करने का दबाव बनाया जा रहा है। यह आरोप आल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन ने लगाया है। फेडरेशन के चेयरमेन शैलेंद्र दुबु ने कहा […]