img-fluid

इंदौर में दो दिन के लिए मांगकर ले गया था स्कॉर्पियो, डेढ़ महीना बीता पर नहीं लौटाई… ​लसूड़िया पुलिस ने दर्ज किया केस

May 02, 2026

​इंदौर। इंदौर में दोस्ती और जान-पहचान की आड़ में धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक को अपने परिचित पर भरोसा करना भारी पड़ गया। आरोपी महज दो दिन के लिए स्कॉर्पियो कार मांगकर ले गया था, लेकिन डेढ़ महीने बाद भी न तो गाड़ी का पता है और न ही आरोपी का।



  • घटना स्कीम नंबर 136 की है, यहाँ रहने वाले अमन ने अपने परिचित नवीन दास बैरागी पर भरोसा जताते हुए अपनी सफेद रंग की स्कॉर्पियो उसे दी थी। नवीन ने 6 मार्च को यह कहकर गाड़ी ली थी कि उसे जरूरी काम है और वह महज दो दिनों में गाड़ी वापस कर देगा।दो दिन का वादा डेढ़ महीने के इंतजार में बदल गया। अमन ने जब भी नवीन से संपर्क किया, उसने टालमटोल शुरू कर दी। न तो नवीन गाड़ी लेकर आया और न ही उसने कोई संतोषजनक जवाब दिया। परेशान होकर अमन ने लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी और अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    Share:

  • पैसे लेकर नहीं दिए टिकट, जांच टीम ने पकड़ा तो कंडक्टर ने जूते से पीटा

    Sat May 2 , 2026
    संगारेड्डी: हैदराबाद के संगारेड्डी जिले के रायकोड क्षेत्र में तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TGSRTC) की बस में टिकट जांच के दौरान बड़ा हंगामा सामने आया है. आरोप है कि बस कंडक्टर ने अपनी गलती छिपाने के लिए न केवल ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों से बहस की, बल्कि यात्रियों को भी उनके खिलाफ भड़काया और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved