
इंदौर। एसडीएम के फर्जी आदेश बनाकर बोरिंग करवाने वाले एक मास्टर माइंड सरगना अंकित तिवारी को राजेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसने एसडीएम कनाडिय़ा सोनकनास का फर्जी आदेश बनाकर पिछले दिनों ट्रेजर टाउन में एक बोरिंग करवाया था। इसका खुलासा तब हुआ, जब थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने आदेश देखा तो वह फर्जी था। बाद में एसडीएम कनास ने खुद लेटर देखकर पूरे मामले की जांच करवाई तो एक बड़ा खुलासा हुआ। एसपी महेश जैन ने बताया कि पूरी चैनल का पता चलाया जा रहा है और जो भी इसमें शामिल रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि जिस अंकित तिवारी को पकड़ा गया है, उसने बाकायदा पूरी प्रक्रिया की थी, यही नहीं चालान भी भरा था, लेकिन आदेश फर्जी था। इस बात की जांच की जा रही है कि उसने अब तक ऐसे कितने बोरिंग करवाए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved