img-fluid

SEBI ने LIC के खिलाफ न्यायिक कार्यवाही का किया निपटारा, IDBI म्यूचुअल फंड में शेयरधारिता का मामला

September 08, 2023

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने म्यूचुअल फंड नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के खिलाफ न्यायिक कार्यवाही का गुरुवार को निपटारा कर दिया। यह मामला आईडीबीआई म्यूचुअल फंड में बीमा कंपनी की शेयरधारिता से जुड़ा है।

सेबी ने 12 पन्नों के अपने आदेश में कहा कि एलआईसी की ओर से कथित उल्लंघन को आईडीबीआई म्यूचुअल फंड का एलआईसी म्यूचुअल फंड में विलय पूरा करने के लिए उसकी ओर से किए गए प्रयासों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। नियामक ने एलआईसी की ओर से म्यूचुअल फंड (MF) नियमों का कथित तौर पर अनुपालन नहीं करने के मामले में जांच की थी ताकि यह पता लगाया जा सके कि नियमों का कोई उल्लंघन तो नहीं हुआ है।


  • जांच के दौरान नियामक ने पाया कि आईडीबीआई बैंक आईडीबीआई म्यूचुअल फंड का प्रायोजक है और आईडीबीआई एएमसी में आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज के माध्यम से सीधे तौर पर उसकी 66.67 प्रतिशत और 33.33 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी है। इसके अलावा, आईडीबीआई एमएफ ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड में आईडीबीआई बैंक की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

    इसके बाद सेबी ने कथित उल्लंघन के लिए 31 मई, 2023 को एलआईसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। यह भी देखा गया कि एलआईसी ने 21 जनवरी, 2023 को इक्विटी शेयरों के तरजीही आवंटन के माध्यम से आईडीबीआई बैंक में 51 प्रतिशत की बहुमत हिस्सेदारी हासिल की।

    इसके बाद चूंकि एलआईसी के पास 10 प्रतिशत से अधिक शेयरधारिता थी और एएमसी तथा आईडीबीआई एमएफ की ट्रस्टी कंपनी में उसके पास मतदान का अधिकार था, इसलिए यह कथित तौर पर एमएफ नियमों का उल्लंघन था। सेबी के अनुसार नियमों के तहत किसी म्यूचुअल फंड के प्रायोजक, उसकी सहयोगी या समूह कंपनी द्वारा किसी संपत्ति प्रबंधन कंपनी (AMC) या किसी अन्य म्यूचुअल फंड की न्यासी कंपनी में 10 प्रतिशत या उससे अधिक शेयरधारिता या मतदान अधिकार रखने पर रोक है।

    Share:

  • राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल की यह उम्मीदवार दे सकती हैं बाइडन को मात! चौंकाने वाला खुलासा

    Fri Sep 8 , 2023
    वॉशिंगटन। अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं, जिनके लिए कई उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप, विवेक रामास्वामी, निक्की हेली, रोन देसांतिस, माइक पेंस समेत कई उम्मीदवार हैं जो राष्ट्रपति पद की दौड़ में हैं। अभी तक रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार की रेस में […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved