बड़ी खबर व्‍यापार

सेबी आज से शुरू करेगा विश्‍व निवेशक सप्‍ताह की गतिविधियां

नई दिल्‍ली। भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड (सेबी) देश में विश्व निवेशक सप्ताह की शुरुआत आज सोमवार से करने वाला है। यह जानकारी सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी ने दी। उन्‍होंने कहा कि नए निवेशकों को झूठे वादों और फालतू सलाहों से बचते हुए समझ-बूझकर निवेश के निर्णय लेने चाहिए।

गौरतलब है कि विश्व निवेश सप्ताह हर साल दुनियाभर में मनाया जाता है। इसका आयोजन प्रतिभूति नियामकों का वैश्विक संगठन आईओएससीओ करता है। इसका उद्देश्य विभिन्न निवेशक शिक्षा एवं जागरुकता प्रयासों को बढ़ावा देना है। दुनियाभर के 100 से अधिक देशों में इस आयोजन किया जाता है।

बाजार नियामक सेबी साल 2017 से एक्सचेंजों, डिपॉजिटरीज, निवेशक संगठनों, जिंस डेरिवेटिव प्रशिक्षकों आदि के साथ इसमें भाग ले रहा है। सेबी भारत में इस आयोजन का राष्ट्रीय समन्वयक है। इसका आयोजन इस साल 23 से 29 नवंबर के दौरान होने वाला है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

विधान सभा सत्र के बाद कैबिनेट का विस्तार करेंगे नीतीश, भाजपा के मंत्रियों का कोटा बढ़ेगा

Mon Nov 23 , 2020
पटना। विधान सभा सत्र के बाद नई सरकार के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया जायेगा। सूत्रों के मुताबिक, इस विस्तार में भाजपा का कद बढ़ने की संभावना है। फिलहाल भाजपा कोटे से 7 और जदयू कोटे से 5 मंत्री हैं। इनमें से एक जदयू कोटे से मंत्री बने मेवालाल चौधरी अपना इस्तीफा दे चुके हैं। […]