img-fluid

भोपाल में 300 बेड का दूसरा जिला अस्पताल बनेगा

April 20, 2023

  • स्वास्थ्य विभाग ने तेज की कार्रवाई

भोपाल। भोपाल की बढ़ती आबादी को देखते हुए पुराने शहर के सुल्तानिया अस्पताल की खाली बिल्डिंग में नया जिला अस्पताल बनेगा। 94 करोड़ रुपये से बनने वाले इस अस्पताल में 300 बेड होंगे। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने अस्पताल निर्माण को लेकर भू उपयोग से लेकर सभी कार्रवाई पूर्ण कर ली है। अस्पताल निर्माण के लिए एजेंसी पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ही होगी। इसका निर्माण जल्द शुरू होगा।



बता दें सुल्तानिया अस्पताल हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है। नए अस्पताल में एक्सरे, सीटी स्कैन से लेकर सभी प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध होगी। यहां पर आधुनिक मशीनों के साथ ऑपरेशन थिएटर भी बनेगा। भोपाल में करीब 350 नर्सिंग होम और अस्पताल हैं। इनमें 20 हजार के करीब बेड मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। नए अस्पताल के निर्माण से आधुनिक सुविधा के साथ ही मरीजों के इलाज के लिए बेड की संख्या भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने बताया कि पुराने शहर में बढ़ती आबादी को देखते हुए नए अस्पताल की जरूरत थी। सुल्तानिया अस्पताल की खाली बिल्डिंग पर सभी काम पूरे हो गए हैं। जरूरी अनुमतियों के बाद अस्पताल का निर्माण शुरू किया जाएगा

Share:

  • वोट के लिए महिलाओं को लुभावने ऑफर

    Thu Apr 20 , 2023
    कांग्रेस, सपा के बाद बसपा ने भी की घोषणा, हर जिले में महिला को टिकट भोपाल। प्रदेश में साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका रहने वाली है। यही वजह है कि राजनीतिक दल महिलाओं को लुभाने के लिए प्रलोभन देने लगे हैं। भाजपा छोड़कर अन्य सभी दलों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved