भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

वोट के लिए महिलाओं को लुभावने ऑफर

  • कांग्रेस, सपा के बाद बसपा ने भी की घोषणा, हर जिले में महिला को टिकट

भोपाल। प्रदेश में साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका रहने वाली है। यही वजह है कि राजनीतिक दल महिलाओं को लुभाने के लिए प्रलोभन देने लगे हैं। भाजपा छोड़कर अन्य सभी दलों ने महिलाओं के लिए अलग-अलग घोषणाए की हैं। ये सभी घोषणाएं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू की जा रही लाड़ली बहना योजना का सियासी तोड़ निकालने के मद्देनजर की जा रही है। हालांकि विपक्षी दलों के पास फिलहाल शिवराज की लाड़ली बहना योजना की कोई काट नहीं है।
प्रदेश सरकार ने 10 जून से प्रदेश की 23 से 60 साल की आयु तक की पात्र महिलाओं को एक हजार रुपए महीना देने के लिए लाड़ली बहना लागू की है। योजना प्रदेश में लागू हो चुकी है और महिलाएं बढ़-चढ़कर इसके लिए आवेदन कर रही है। इस योजना के अभी तक 98 लाख करीब आवेदन आ चुके हैं। अभी 30 अप्रैल तक आवेदन भरे जाना है। ऐसे में यह संख्या अभी और बढृेगी। लाड़ली बहना योजना की काट निकालने के लिए विरोधी राजनीतिक दल महिलाओं को लेकर अलग-अलग घोषणाएं कर रहे हैं।


किस दल की कौनसी घोषणा

  • कांग्रेस: डेढ़ हजार रुपए महीना : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब लाड़ली बहना योजना लागू की थी, तभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी महिला वोट बैंक को साधने की नीयत से लगे हाथ महिलाओं को डेढ़ हजार रुपए हर महीने देने क घोषणा कर दी। साथ ही कमलनाथ ने सिंलेंडर को 500 रुपए महीना देने का भी ऐलान किया है। अब देखना यह है कि चुनाव में कितनी महिला मतदाता कमलनाथ के इस ऑफर से झांसें में आती हैं।
  • बसपा: प्रदेश में वर्तमान में सिर्फ दो विधानसभा सीटें है। अगले चुनाव में बहुजन समाज पार्टी इतनी सीटें जीतकर आ पाएगी या नहीं यह अभी तय नहीं है। बसपा भी मप्र में सरकार बनाने का सपना देख रही है। बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश प्रभारी राजभर सिंह ने ऐलान किया है कि विधानसभा चुनाव में हर जिले से एक महिला को टिकट दिया जाएगा। ऐसे में बसपा से 52 महिला प्रत्याशियों का चुनाव मैदान में उतरना तय है।
  • सपा: समाजवादी पार्टी की मप्र में एक मात्र सीट है। हाल ही में चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी से राष्ट्रीय स्तर की पार्दी का दर्जा भी छीन लिया है। इसके बाजवूद भी भी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मप्र में सरकार बनने का सपना देख रहे हैं। अखिलेश ने दो दिन पहले अंबेडकर महाकुंभ में ऐलान किया था कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं केा 6 हजार रुपए महीने दिए जाएंगे।
  • भाजपा: भाजपा ने फिलहाल कोई चुनावी ऐलान नहीं किया है। चूंकि मप्र की भाजपा सरकार घोषणा पर अमल कर रही है। ऐसे में महिला के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है। हालांकि भाजपा कार्यकर्ता लाड़ली बहना योजना के आवेदन जमा कराने में पात्र महिला हितग्राहियों की मदद जरूर कर रहे हैं।
Share:

Next Post

24 अप्रैल का दिन पंचायत राज संस्थाओं और ग्रामीण विकास के लिए होगा ऐतिहासिक

Thu Apr 20 , 2023
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर रीवा आएंगे भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश का सौभाग्य है कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रीवा पधार रहे हैं। यह दिन पंचायती राज संस्थाओं और ग्रामीण विकास के लिए ऐतिहासिक होगा। अधिक से अधिक पंचायत प्रतिनिधि और […]