img-fluid

सेकंड क्लास के छात्रों को पढ़ाया कलमा! हैदराबाद के स्कूल में बवाल

July 16, 2026

हैदराबाद: खबर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से है. यहां सईदआबाद स्थित एक प्राइवेट स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दूसरी कक्षा के मासूम बच्चों को कथित रूप से एक विशेष धर्म से जुड़ा होमवर्क देने का मामला प्रकाश में आया. इस घटना के सामने आते ही छात्र के माता-पिता और BJP नेताओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है.

मामला तूल पकड़ते ही सक्सेस ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधन ने सख्त कदम उठाया. स्कूल प्रबंधन ने 15 जुलाई को एक आधिकारिक आदेश जारी कर सईदआबाद शाखा में मदर टीचर के पद पर कार्यरत शिक्षिका की सेवाएं 16 जुलाई से तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दीं. प्रिंसिपल द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि उक्त शिक्षिका को भविष्य में भी इस ग्रुप के किसी भी संस्थान में रोजगार के लिए आवेदन करने से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है.


  • इधर, धार्मिक होमवर्क की बात फैलते ही बुधवार को स्कूल परिसर के बाहर भारी संख्या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हो गए. प्रदर्शनकारियों ने संस्थान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्कूल की मान्यता तुरंत रद्द करने, इसे स्थायी रूप से बंद करने और प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग की. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हैदराबाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और विरोध प्रदर्शन कर रहे कई भाजपा कार्यकर्ताओं व अभिभावकों को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए गए भाजपा नेता अंदेला श्रीरामुलु यादव ने स्कूल के पाठ्यक्रम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “कक्षा दो के बच्चों को कलमा क्यों पढ़ाया जा रहा है? मासूम बच्चे खुद बयां कर रहे हैं कि स्कूल के भीतर क्या हुआ.” उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम के पीछे एआईएमआईएम (AIMIM) नेताओं का हाथ होने का दावा किया.

    इस बीच, भाजपा नेता और जाने-माने अधिवक्ता करुणा सागर भी स्कूल परिसर पहुंचे, जिन्हें बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया. करुणा सागर ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, “मैं यहां पुलिस से ये पूछने आया हूं कि इस मामले में अब तक प्राथमिकी (FIR) क्यों दर्ज नहीं की गई है? हमारी मांग है कि उस प्रिंसिपल को तुरंत गिरफ्तार किया जाए जो मासूम छात्रों पर यह सब थोप रहा है.”

    सईदआबाद थाने में अभिभावकों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई या जांच को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

    Share:

  • हादसों पर लगेगी लगाम!

    Thu Jul 16 , 2026
    शारदा मंदिर नागा घाटी ब्लैक स्पॉट पर कलेक्टर-एसपी का निरीक्षण जबलपुर। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों को सुरक्षित बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बुधवार को बरेला स्थित शारदा मंदिर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved