img-fluid

चुनाव का दूसरा चरण,  भिंड में गोलियां चली, छतरपुर में पथराव रतलाम में प्रत्याशी लापता

July 01, 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के दौरान आज कुछ क्षेत्रों से हिंसा के समाचार मिले हैं। रतलाम के सैलाना जनपद की गड़वादिया ग्राम पंचायत के प्रत्याशी धुलजी पटेल लापता हो गए। समर्थकों ने यहां वोटिंग रोकने की मांग की। उधर भिंड में सुरपुरा मतदान केन्द्र पर वोटिंग से पहले गोलियां चलीं, जिसमें दो लोग घायल हो गए। उधर छतरपुर के भागवा जिला पंचायत में प्रत्याशी पति की गाड़ी पर पथराव किया गया। बताया जा रहा है कि वह यहां मतदाताओं को पैसा बांट रहे थे। आज  दूसरे चरण में 47 जिलों में 106 जनपद की 7655 ग्राम पंचायतों में वोटिंग हो रही है, जिसमें 1 करोड़ 31 लाख 44 हजार 27 वोटर गांव की सरकार चुनेंगे।

Share:

  • चड्डी-बनियान गैंग का बैंक मैनेजर के घर धावा, लाखों का माल ले उड़े

    Fri Jul 1 , 2022
    देर रात भानगढ़ क्षेत्र में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात इंदौर। एक बैंक मैनेजर (Bank manager) के सूने घर में चड्ड़ी-बनियानधारी चोरों की गैंग ने धावा बोलते हुए लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। वे हथियार लेकर आए थे। गनीमत रही कि घर में कोई नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved