img-fluid

दूसरा टेस्ट: इंग्लैंड की दमदार वापसी, न्यूजीलैंड को दिया करारा जवाब

June 13, 2022

ट्रेंट ब्रिज। इंग्लैंड (England) ने ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन (third day of second test) का खेल समाप्त होने तक दमदार वापसी की है। पहली पारी में न्यूजीलैंड (New Zealand) द्वारा बनाए गए 553 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने 473/5 का स्कोर बना लिया है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड के लिए जो रूट (Joe Root) (163*) और बेन फोक्स (ben fox) (24*) मैदान पर बने हुए हैं।


दूसरे दिन नाबाद 84 रनों की साझेदारी करने वाले ओली पोप और एलेक्स लीस ने तीसरे दिन अपनी साझेदारी में 57 रन और जोड़े। दूसरे दिन 34 के स्कोर पर नाबाद रहने वाले लीस ने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया। 125 गेंदों में 67 रनों की पारी खेलने के बाद वह मैट हेनरी का शिकार बने। तीसरे दिन न्यूजीलैंड को पहले सेशन में यह सफलता मिल गई थी।

लीस के आउट होने के बावजूद पोप ने रन बनाना जारी रखा और उन्हें रूट से अच्छा सपोर्ट भी मिला। पोप ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने रूट के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 187 रनों के बेहद अहम साझेदारी की। 239 गेंदों में 145 रन बनाने के बाद वह ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। यह पोप के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर हो गया है।

पोप के आउट होने के 10 रन बाद ही इंग्लैंड ने जॉनी बेयरेस्टो का विकेट भी गंवा दिया था, लेकिन फिर इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने आते ही आक्रमण शुरु कर दिया। स्टोक्स ने 33 गेंदों में 46 रनों की तेज पारी खेली जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे। स्टोक्स ने आउट होने से पहले रूट के साथ पांचवें विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की थी।

रूट ने अब तक काफी शानदार बल्लेबाजी की है और तेजी से रन बना रहे हैं। रूट 200 गेंदों में 163 रन बनाकर नाबाद हैं। वह अब तक 25 चौके लगा चुके हैं। उनका साथ दे रहे फोक्स ने 70 गेंदों में 24 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 68 रनों की अविजित साझेदारी हो चुकी है। अब तक न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए हैं।

Share:

  • योगी का राजधर्म निर्वाह

    Mon Jun 13 , 2022
    – डॉ. दिलीप अग्निहोत्री आस्था पर प्रहार विचलित करता है। लेकिन विरोध की अभिव्यक्ति सभ्य और संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप होनी चाहिए। ज्ञानवापी सर्वे के बाद हिन्दू आस्था पर अनगिनत अमर्यादित टिप्पणी की गईं। ऐसा करने वालों में सेक्युलर सियासती के दावेदार सबसे आगे रहे। कट्टरपंथी मुस्लिम नेता और कतिपय स्वयंभू दलित चिंतक भी अपनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved