img-fluid

स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली में लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई

August 14, 2026


नई दिल्ली । स्वतंत्रता दिवस को लेकर (Ahead of Independence Day) दिल्ली में लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई (Security arrangements at Red Fort in Delhi have been Tightened) । लाल किले और उसके आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

  • डीसीपी नॉर्थ राजा बाठियां ने बताया कि सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। डीसीपी राजा बाठियां ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक जायजा लिया गया। इस दौरान 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को वास्तविक परिस्थितियों की तरह परखा गया। रिहर्सल के दौरान संभावित परेशानियों और चुनौतियों की पहचान की गई और उनके मुताबिक रिस्पॉन्स प्लान भी तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि आज यानी स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले भी पूरे जिले में पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत एंटी-टेरर चेकिंग को और तेज किया जाएगा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

    डीसीपी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 15 से 20 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसमें जिला पुलिस के साथ सिक्योरिटी, ट्रैफिक पुलिस, स्पेशल ब्रांच, स्पेशल सेल, पैरामिलिट्री फोर्स, एनएसजी और केंद्र सरकार से जुड़ी अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान भी शामिल होंगे। अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियां अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदारियां संभालेंगी और पूरे इलाके पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

    लाल किले के आसपास ही नहीं, बल्कि यमुना खादर क्षेत्र में भी सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। डीसीपी ने बताया कि इस इलाके में माउंटेड पुलिस के जरिए पेट्रोलिंग की जा रही है। इसके अलावा यमुना नदी में नावों के जरिए भी लगातार गश्त की जा रही है, ताकि नदी के रास्ते किसी भी संदिग्ध गतिविधि की संभावना को रोका जा सके। यमुना खादर इलाके में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं और वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस जमीन के साथ-साथ नदी और आसपास के इलाकों से भी सुरक्षा पर नजर रख रही है।

    स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बम की धमकियों से हड़कंप मच गया। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली के पांच अलग-अलग स्थानों पर बम विस्फोट की धमकी देने वाले कॉल आए। डीएफएस के अनुसार, जिन जगहों पर धमकी भरे कॉल आए उनमें जामनगर हाउस, झंडेवालान फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, साकेत में जिला मजिस्ट्रेट का कार्यालय, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का टर्मिनल 3 और दिल्ली कैंट में एसडीएम कार्यालय शामिल हैं। सूचना मिलते ही सभी जगहों पर दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। जांच के दौरान अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अलर्ट मिलते ही पुलिसकर्मी, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा टीमें ऐतिहासिक लाल किले पहुंचीं और पूरे परिसर की गहन जांच और सैनिटाइजेशन किया गया। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, बम की धमकी की जानकारी मिलने के बाद इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई और जांच शुरू की गई।

    Share:

  • जनगणना-2027 के लिए 40 सवाल अधिसूचित किए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने

    Fri Aug 14 , 2026
    नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Ministry of Home Affairs) ने जनगणना-2027 के लिए (For 2027 Census) 40 सवाल अधिसूचित किए (Has notified 40 Questions) । केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत गृह अनुसूची के माध्यम से जानकारी एकत्र करने के लिए 40 सवाल अधिसूचित किए हैं। इन सवालों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved