img-fluid

ये कैसा बाढ़ का जायजा ? कीचड़-पानी देख युवक के कंधे पर चढ़ गए कांग्रेस सांसद तारिक अनवर

September 08, 2025

कटिहार। कटिहार सांसद तारिक अनवर (Tariq Anwar) अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बरारी व मनिहारी विधानसभा के बाढ़ग्रस्त (Manihari flooded) और कटावग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान सांसद अपने समर्थकों के साथ नाव और ट्रैक्टर पर चढ़कर ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। बाढ़ग्रस्त इलाकों के दौरे के दौरान सांसद तारिक अनवर कीचड़-पानी देखकर युवक के कंधे पर चढ़ गए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।



  • दरअसल गंगा के जलस्तर में गिरावट होने के साथ ही कटिहार के धुरियाही पंचायत में कटाव तेज हो गया है। कटाव के बारे में ग्रामीणों से सूचना मिलने पर रविवार को सांसद तारिक अनवर धुरियाही पहुंचे। यहां शिवनगर और सोनाखाल का जायजा लेते समय जब कटाव स्थल के समीप पहुंचे तो रास्ते में कीचड़ और पानी दिखा। इसके बाद स्थानीय लोगों के कंधों पर चढ़कर सांसद तारिक अनवर ने कटाव क्षेत्र का जायजा लिया। कंधों पर बैठ कटाव क्षेत्र का जायजा लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि सांसद एक व्यक्ति के कंधे पर बैठे हुए हैं।

    व्यक्ति सांसद को पहले कीचड़ और फिर पानी से भरे रास्ते से लेकर जा रहे हैं। साथ ही कुछ लोग सांसद को पकड़े हुए हैं ताकि सांसद नीचे न गिर जाएं। इस मामले में सांसद तारिक अनवर ने कहा कि कटाव क्षेत्र का जायजा लेने के लिए गये थे। रास्ते में कीचड़ और पानी आ गया। स्थानीय लोगों ने् कहा कि कंधे पर कटाव स्थल तक ले जायेंगे। स्थानीय लोगों के अनुरोध को वह अस्वीकार नहीं कर सके और लोगों के कहने पर कंधे पर चढ़कर कटाव क्षेत्र का जायजा लिया। धुरियाही पंचायत में बाढ़ पूर्व भी कटाव हुआ था। बाढ़ का पानी अभी गांव से पूरी तरह नहीं निकला है। मगर सोनाखाल के समीप पानी घटते ही कटाव तेज हो गया है।

    Share:

  • बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में दिल्ली से वृंदावन तक निकलेगी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा

    Mon Sep 8 , 2025
    छतरपुर/मथुरा/नई दिल्ली. बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) 7 से 16 नवंबर के बीच दिल्ली से वृंदावन (Vrindavan) तक ‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा (Sanatan Hindu Ekta Padyatra) निकालेंगे. इस पदयात्रा की तैयारियों के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है. शास्त्री ने संत मिलन के अवसर पर सभी संतों का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved