img-fluid

सीहोरः रंग-बिरंगी रोशनी से सजा देवी विजयासन का भव्य दरबार

May 27, 2023

– महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा सलकनपुर में देवी लोक, देवी लोक महोत्सव में रखी जाएगी निर्माण की आधारशिला

भोपाल (Bhopal)। देवीधाम सलकनपुर (Devidham Salkanpur) में 29 मई से 31 मई तक तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव (Devi Lok Mahotsav) मनाया जाएगा। इस दौरान सलकनपुर में अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (religious and cultural programs) तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। देवीलोक महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) शामिल होंगे और महाकाल लोक की तर्ज पर सलकनपुर में बनने जा रहे देवी लोक की आधारशिला रखेंगे। सलकनपुर में आयोजित होने वाले इस देवी लोक महोत्सव के पूर्व गांव-गांव तथा शहरों में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा रही है।


  • देवी लोक महोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। देवी मंदिर एवं मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से सजाया गया है। इस दौरान मंदिर, सीढ़ी मार्ग, वाहन मार्ग, विश्राम गृह, मंदिर परिसर में स्थित गार्डन तथा वृक्षों को भी विद्युत रोशनी से सजाया गया है। देवी लोक महोत्सव को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। नागरिक अपने त्यौहारों की भाँति ही देवी लोक महोत्सव को भी हर्षोल्लास से मनाने के लिए ललाहित दिखाई दे रहे हैं।

    देवी लोक महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए भ्रमण कर रहे प्रचार रथ के साथ बुजुर्गों तथा महिलाओं के साथ ही नन्हीं-नन्हीं बालिकाएं भी सिर पर देवी का कलश लिए और हाथों में मां के नाम की चुनरी लेकर यात्रा में शामिल हो रही है। सलकनपुर में बनने जा रहे इस देवी लोक की आधारशिला रखने वाले इस महोत्सव में शामिल होने के लिए नागरिकों के चेहरों पर खुशी की झलक दिखाई दे रही है।

    दीवार लेखन तथा मुनादी कर किया जा रहा देवी लोक महोत्सव का प्रचार
    देवीधाम सलकनपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव का जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। दीवार लेखन के माध्यम से चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, चलो सलकनपुर 31 मई जैसे नारों से लोगो को देवी लोक महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही माइक से मुनादी कराकर भी लोगो को देवी लोक महोत्सव की जानकारी दी जा रही है।

    Share:

  • शनिवार का राशिफल

    Sat May 27 , 2023
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.29, सूर्यास्त 06.45, ऋतु – ग्रीष्म ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अष्टमी, शनिवार, 27 मई 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved