
इंदौर। जूनी इंदौर स्थित प्राचीनतम शनि मंदिर के वरिष्ठ पंडित ओमप्रकाश तिवारी का अल्प बीमारी के बाद आज ब्रह्ममुहूर्त में निधन हो गया। आप पंडित मधुसूदन तिवारी के बड़े भाई, सचिन तिवारी के पिताजी व राजेन्द्र तिवारी, पंडित भोलेश व भजन गायक मनीष तिवारी के चाचाजी थे। अंतिम यात्रा शनि मंदिर से निकल कर जूनी इंदौर मुक्तिधाम पहुंची जहां अंतिम संस्कार किया गया। पंडित ओमप्रकाश तिवारी ने फोटोग्राफी में महारत हासिल की थी। शनि जयंती में आपकी भागीदारी सदैव याद की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved