बड़ी खबर

सिवनी में चार बार महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग

सिवनी।  मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बीते 4 माह से हो रही भूगर्भीय हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक एक बार फिर लगातार चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार सुबह आया भूकंप अब तक का सबसे अधिक तीव्रता वाला भूकंप था। झटके महसूस होने के बाद कड़कड़ाती ठंड में लोगों को घरों से बाहर खड़े होने को मजबूर होना पड़ा।  

जानकारी के मुताबिक 21-22 नवम्बर की रात मुख्यालय सहित आसपास के गांव में तीव्र भूकंप से लोगों की नींद टूट गई। शहर के सभी क्षेत्रों में भूकंप महसूस किया गया। जिला मुख्यालय के अलावा बरघाट, कुरई में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। पूरा घर हिलता देख गहरी नींद से जागे लोग घरों के बाहर निकल गए। करीब 15 सेकेंड तक धरती हिली और भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला भूकंप  देर रात करीब 1.45 पर महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई। इसके बाद रात को 3.44 और 6.24 पर भी भूकंप के झटके महसूस हुए। रविवार सुबह  8.09 पर फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रविवार को आया ये भूकंप जिले में आए सभी भूकंप में सबसे तेज था और अधिक समय तक महसूस किया गया। फिलहाल इससे कोई बड़ा नुकसान होने की खबर नहीं आई है। 

नेशनल सेंटर फार सिस्मोलॉजी की बेवसाइट में दर्ज जानकारी के मुताबिक सिवनी में 22 नवम्बर को 1.45 बजे रिक्टर स्केल पर 4.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया हैं। सिवनी में एमआरएफ टायर के शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में भूकंप के झटके कैद हो गए। वहीं बार बार महसूस हो रहे भूकंप के झटकों से लोगों में भय का माहौल है। डर ने लोगों का सोना मुश्किल कर दिया। 

उल्लेखनीय है कि 27 अक्टूबर को भी सिवनी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, रिक्टर स्केल पर पहला भूकंप 3.3 तीव्रता दर्ज किया गया था। इसके बाद 31 अक्टूबर को दिन में दो बार 3.1 व 3.5 तीव्रता वाला भूकंप महसूस हुआ था। (हि.स.)

Share:

Next Post

जानिए क्यों खराब हुए करीना कपूर और विद्या बालन के रिश्ते

Sun Nov 22 , 2020
मुंबई। बॉलिवुड सितारे कई बार एक-दूसरे के बारे में ऐसे कॉमेंट्स कर देते हैं जो सुर्खियां बन जाते हैं। करीना कपूर और विद्या बालन के रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे हैं। एक बार करीना कपूर ने विद्या बालन की खिंचाई करते हुए उनके बढ़े वजन का मजाक बना दिया था। करीना का विद्या पर यह […]