img-fluid

“हाईकोर्ट से झटका, फिर भी अड़ीं नेहा बोरा: बोलीं- ‘पीस बॉन्ड’ पर साइन नहीं करूंगी, लोकतांत्रिक विरोध पर लग रही रोक”

October 24, 2026

नई दिल्ली. AISA अध्यक्ष नेहा बोरा (Neha Bora) ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के उस नोटिस को चुनौती दी थी, जिसमें 10 हजार रुपये का बॉन्ड भरने और शांति  बनाए रखने को कहा गया था. इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट (High Court) ने उनकी याचिका खारिज कर दी. वहीं, अब नेहा बोरा ने कहा है कि पीस बॉन्ड (‘peace bond’) पर साइन नहीं करूंगी.


  • नेहा बोरा ने कहा, ‘इस बॉन्ड को साइन करना यह भी दर्शाता है कि इस देश में किसी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए इस ‘पीस बांड’ का इन्वोक किया जा सकता है.’

    नेहा बोरा ने कहा कि हिंदुस्तान जैसे बड़े देश में आम जनता लोकतंत्र को दो प्रमुख अधिकारों के रूप में समझती है. इनमें पहला है वोट देने का अधिकार और दूसरा, अपने हक और अधिकारों पर हमला होने पर उसके खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार.

    नेहा ने कहा कि वोट देने के अधिकार पर इतना बड़ा हमला हो रहा है, तो इसके खिलाफ सड़कों पर उतरना सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नागरिक होने के नाते ड्यूटी है. उन्होंने कहा कि जब लोकतंत्र में आम लोगों का वोट देने का अधिकार छीना गया तो हम सड़कों पर उतरे. आपने वे सभी प्रदर्शन देखे हैं.

    लाठियों और डंडों का इस्तेमाल होते देखा: नेहा बोरा
    नेहा ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के बजाय हमने लाठियों और डंडों का इस्तेमाल होते देखा. महिलाओं के कपड़े फाड़े गए. इस पूरी प्रक्रिया में पत्रकारों को भी पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों के हाथों जिस हिंसा का सामना करना पड़ा, उसके बारे में आप लोग भी अच्छी तरह जानते हैं.

    नेहा बोरा ने कहा कि हमें नोटिस मिला, जिसमें लिखा था कि पुलिस के पास ऐसी जानकारी है कि आप पीस ब्रिच कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमें किसी भी FIR की कॉपी नहीं दी गई. हमें सिर्फ इतना कहा गया कि आप पीस ब्रिच करेंगे.

    Share:

  • भाजपा महिला मोर्चा में घमासान, एक पद के लिए 6 दावेदार

    Sat Oct 24 , 2026
    अभी तक घोषित नहीं हो पा रही महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदौर। लाख कोशिशों के बावजूद ग्रामीण भाजपा की महिला मोर्चा का अध्यक्ष घोषित नहीं हो सका है। इस पद के लिए करीब 6 दावेदार हैं और सभी ने पद को पाने के लिए अपनी ताकत लगा रखी है, जिस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved