विदेश

चीन में एक हमलावर ने ली सात लोगों की जान

बीजिंग। चीन में चाकूबाजी की बड़ी घटना सामने आई है। चीन के पूर्वोत्तर प्रांत में एक हमलावर ने सड़क पर जा रहे लोगों पर चाकू से हमला करके सात लोगों की जान ले ली, हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना लिओनिंग प्रांत के काईयुआन शहर में हुई है। संदिग्ध की पहचान यैंग के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने लोगों को चाकू क्यों मारा, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने हमलावर को मानसिक रूप से कमजोर बताया है। इसी साल जून में गुआंगजी प्रांत में स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड ने चाकू से कम से कम 39 लोगों को घायल कर दिया था। बाद में इस हमलावर को मौत की सजा सुनाई गई थी।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन उनकी स्थिति के बारे में अभी पता नहीं है। अन्य देशों के मुकाबले चीन में इस तरह के हिंसक अपराधों की संख्या कम है लेकिन हाल के वर्षों में चाकू और कुल्हाड़ी से हमले बढ़े हैं।

वहीं, अमेरिका के रॉकफोर्ड में इलिनॉय स्थित एक बॉलिंग एली में शनिवार रात को एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। रॉकफोर्ड पुलिस के प्रमुख डैन ओ शिया ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि घटना के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। हालांकि उन्होंने हिरासत में लिए गए व्यक्ति के बारे में या पीड़ितों के बारे में अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी भी अधिकारी ने गोली नहीं चलाई।

दूसरी ओर, अमेरिका के उत्तर पश्चिम अरकंसास में दो महिलाएं और तीन लड़कियां एक घर में मृत पाई गई हैं। अधिकारी इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रहे हैं। पोप काउंटी के शेरिफ शेन जोन्स ने बताया कि अधिकारियों के पास शुक्रवार शाम को एक फोन कॉल आया था। जिसके बारे में पता लगाने के दौरान एटकिंस के एक घर में पांच लोगों के शव मिले।

उन्होंने बताया कि मरने वालों की आयु आठ वर्ष से 50 वर्ष के बीच है और ऐसा माना जा रहा है कि ये सभी रिश्तेदार थे। जोन्स ने कहा कि अधिकारियों को इस मामले में अभी किसी पर शक नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों को गोली मारी गई है।

Share:

Next Post

साहिबजादा दिवस पर CM योगी बोले- गुरुबाणी कीर्तन हम सबको आगे बढ़ने की नई प्रेरणा देता

Sun Dec 27 , 2020
साहिबजादा दिवस के मौके पर पहली बार लखनऊ में मुख्‍यमंत्री आवास पर गुरु ग्रंथ साहब की सवारी पहुंची। वहां उसका स्‍वागत हुआ और फिर गुरुबाणी कीर्तन में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी शामिल हुए। इस मौके पर सीएम योगी पूरी तरह भगवामय नज़र आए। भगवा वस्‍त्रों के साथ ही उन्‍होंने भगवा पगड़ी भी पहन रखी थी। […]